पल्स पोलियो अभियान देश के सबसे सफल जनस्वास्थ्य अभियानों में से एक: राजेश धर्माणी

by
घुमारवीं में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर) 21 दिसम्बर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान देश के सबसे सफल जन स्वास्थ्य अभियानों में से एक है, जिसके कारण भारत आज पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। राजेश धर्माणी आज सिविल अस्पताल घुमारवीं में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करने के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह किसी भी प्रकार की भ्रांति में न आएं और अपने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्यरत है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जहां सिविल अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में भी चिकित्सकों सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टाॅफ को तैनात किया है ताकि लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।
राजेश धर्माणी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, आशा वर्कर्स तथा स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों से ही ऐसे अभियान सफल हो पाते हैं।
इस अवसर पर खंड चिकित्साधिकारी घुमारवीं डाॅ. अनुपमा शर्मा ने बताया कि घुमारवीं स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत 65 पोलियो बूथों के माध्यम से 7 हजार 467 बच्चों को निःशुल्क पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान छूटे हुए बच्चों को आगामी दो दिनों में घर-घर पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान के दौरान पोलियो खुराक से वंचित न रहे।
इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों में खिलाड़ियों को खाने में अब मिलेगा पनीर, जूस और मक्खन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को अब पनीर, जूस और मक्खन परोसा जाएगा। सरकार की ओर से डाइट मनी बढ़ाने के...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

ऊना : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

285 नशीली गोलियों और बिना नंबरी मोटरसाइकिल के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों से 285 नशीली गोलियां और एक नशीला मोटरसाइकिल बरामद कर मामला दर्ज किया है उक्त आरोपियों के विरुद्ध लूट खसोट करने का मामला भी पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर...
Translate »
error: Content is protected !!