पशुपालकों को 50 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजा दिया जाए

by

गढ़शंकर : 24 अगस्त
गत कई महीनों से गौधन में आई चमड़ी की बीमारी के कारण अनेकों पशुपालकों का हुए व्यापक स्तरीय नुकसान का सरकार मुआवजा अदा करे। यूथ कांग्रेस हलका गढ़शंकर के अध्यक्ष एवं सरपंच कमल कटारिया, मुकेरियां के अध्यक्ष बलविन्द्र बिंदर, दसूरा अध्यक्ष सन्नी राजपूत व गुरप्रीत मल्ली ने कहा कि गौधन में लंपी स्किन रोग से हाहाकार मची हुई है। जिसमें पशुपालकों का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार शराब से लेकर बिजली बिलों समेत अन्य वस्तुओं पर गऊ सैस ले रही है परंतु पशु धन के हित में कोई कार्य नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए सरकार पशुपालकों को मुआवजा अदा करे। जिससे की कर्ज लेकर चलाए जा रहे डेयरी फार्म व्यवसाय ठप होने से बच सके। उन्होंने मांग की कि मृतक गऊओं के आश्रितों को 50 हजार रुपये प्रति पशु के हिसाब के मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा बीमार पशुओं की देखभाल हेतु मदद पहुंचाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब के साथ मुसीबत में खड़ा है : खन्ना

उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब को भेजे 1 हजार क्विंटल गेहूं के बीज होशियारपुर, 27 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार

.32 बोर की 4 पिस्तौल, .32 बोर की 2 रिवॉल्वर और 1 डबल बैरल राइफल सहित 7 हथियार और 6 फर्जी हथियार लाइसेंस, फर्जी आधार कार्ड पुलिस ने किए बरामद – सेवा केंद्र से चल रहे फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट का किया भंडाफोड़ : गिरोह के दो सदस्यों और छह फर्जी हथियार लाइसेंस धारकों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के...
Translate »
error: Content is protected !!