पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश

by

एएम नाथ । शिमला :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियातन पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे एक कायराना कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज के लिए एक चुनौती हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने की ऐसी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।

सीएम ने इस हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

सुक्खू ने केंद्र सरकार से इस घटना की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा में हुई किसी भी चूक की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। केंद्रीय गृह मंत्री ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पहलगाम में हुई आतंकी वारदात देश की एकता और अखंडता पर हुआ हमलाः करमजीत कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा...
article-image
पंजाब

अपमान का बदला लेने के लिए बॉस को हनी-ट्रैप के जाल में फंसाया : पत्नी और ऑफिस में भेजीं न्यूड तस्वीरें

वडोदरा :  गुजरात में बॉस को अपने ही कर्मचारियों को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि उसे तीन महीने तक मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। दरअसल मामला गुजरात के वडोदरा का है। पीड़ित...
article-image
पंजाब

संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 10 जुलाई को गुरु पुण्य दिवस मनाया जाएगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 10 जुलाई को गुरु पुण्य दिवस मनाया जाएगा/बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त् होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी की...
article-image
पंजाब

कन्या विधालय गढ़शंकर की प्रबंधक कमेटी का तीसरी बार अविनाश शर्मा को सर्वसमिति से चुना प्रधान

गढ़शंकर।  कन्या विधालय गढ़शंकर की प्रबंधक कमेटी का तीसरी बार अविनाश शर्मा को सर्वसमिति से प्रधान चुना गया।  इसके साथ ही उन्हें सर्बसमिति से कमेटी के अन्य सभी पदाधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार...
Translate »
error: Content is protected !!