पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी को दी जाएगी कोविड वैक्सीन

by
कोविड वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ लेना आवश्यक
ऊना (24 फरवरी)- पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी के दिन कोविड वैक्सीन दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि पहले चरण के 320 स्वास्थ्य कर्मी अभी भी कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेने से बचे हुए हैं, जिनके लिए यह अंतिम मौका है। प्रदेश सरकार ने एक बार पुनः बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन करवाने का मौका दिया है। बचे हुए कर्मचारी 26 फरवरी को किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बिना एसएमएस प्राप्त किए हुए भी टीकाकरण करा सकते हैं।
राघव शर्मा ने कहा कि पहले चरण में कुल 4526 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन की डोज लगनी थी, जिनमें से 4206 लाभार्थियों ने टीका लगवाया तथा इनमें से 320 अभी भी बचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और अब तक 1534 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। पहले चरण में पहली डोज के लिए 93 प्रतिशत तथा दूसरी डोज के लिए अब तक 34 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
जिलाधीश ऊना ने बताया कि दूसरे चरण में प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए टीकारण भी चल रहा है। जिला पुलिस, आईआरबी बनगढ़, होमगार्ड, जेल तथा आपदा प्रबंधन कर्मचारियों के लिए 1983 पंजीकृत लाभार्थियों में से 1689 को पहली खुराक दी जा चुकी है। आईआरबी बनगढ़ के 180 कर्मचारी भाखड़ा में तैनात हैं तथा उन्हें भी पहला टीका वहीं पर दे दिया गया है। साथ ही बनगढ़ के 28 पुलिस कर्मी सोलन जिला में ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात हैं तथा 43 पुलिस कर्मी बद्दी में सेवा दे रहे हैं। इनके टीकाकरण के लिए सीएमओ सोलन को कहा गया है।
राघव शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में पुलिस के अतिरिक्त राजस्व विभाग के 442 में से 331, पंचायती राज संस्थाओं के 738 में से 613 तथा शहरी निकायों के 211 में से 107 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। डीसी ने अपील की है कि कोविड महामारी की रोकथाम के लिए कोविड वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक है। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और कोरोना के संक्रमण को रोकने में कारगर भी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-दिल्ली रूट की वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त, करनाल में धुंध के कारण ट्रक से हुई टक्कर

एएम नाथ। चम्बा :  हरियाणा में घने कोहरे के चलते चम्बा से दिल्ली जा रही एचआरटीसी वोल्वो बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा हरियाणा के करनाल हाईवे पर उस समय हुआ, जब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्रों की सूचियां 13 अगस्त तक जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : संसदीय एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश-2008 के अन्तर्गत जिला चम्बा के पुर्नगठित पाँचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा 4-डलहौजी व 5-भटियात के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – राम कुमार चौधरी

66 करोड़ रुपए की लागत की विकास परियोजना का किया शुभारम्भ बीबीएन, 24 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना प्रदेश सरकार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीला एवं सूखा कूड़ा-कचरा की पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी – डीसी अपूर्व देवगन

कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित, डीसी अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 21 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत लोगों के घरों से गीला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!