पहले वोटर नेगी का निधन : राजकीय सम्मान व गार्ड आफ आनर देकर किया विदा

by

शिमला। भारत के पहले वोटर रहे श्याम सरन नेगी का शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे निधन हो गया। वे 106 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने श्याम सरन नेगी की सराहना की और उन्हें देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की एक अहम कड़ी बताया। उन्होंने लिखा कि नेगी का वोट डालने के प्रति उत्साह हमारे युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करता है। पुलिस ने उन्हें राजकीय सम्मान से गार्ड आफ आनर देकर विदा किया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शोंगठोंग स्थित सतलुज किनारे श्यमशान घाट तक ले जाया गया। जहां पर होमगार्ड बैंड बजाकर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान किन्नौर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। नेगी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, चुनाव ऑब्जर्वर, उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, एसपी विवेक चहल, एसडीएम कल्पा शशांक गुप्ता सहित प्रशासन की टीम यात्रा में शामिल हुई और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं श्याम सरन नेगी के परिवार को सांत्वना देने के लिए केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त करीब 4 बजे किन्नौर पहुंचेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी 106 वर्षीय वयोवृद्ध श्याम सरन नेगी ने शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। आजादी के बाद भारत में 1951-52 में जब पहले आम चुनाव हुए थे तो श्याम सरन नेगी ने ही उसमें सबसे पहले मतदान किया था।

तबियत खराब होने पर घर से किया पोस्टल बैलट पेपर से मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नेगी ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने की इच्छा जताई थी, लेकिन तबियत खराब होने के कारण उनके घर पर ही पोस्टल बैलट पेपर से मतदान करवाया गया। इस तरह वे दुनिया से जाने से पहले भी अपना फर्ज अदा करके गए। ला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस बैंड के साथ और पूरे राजकीय सम्मान के साथ नेगी की अंत्येष्टि होगी। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रशासन की पूरी टीम उनके घर श्रद्धांजलि देने जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कहीं इस्तीफे की ये वजह तो नहीं? जानिए पूरा मामला ……मनोज सोनी का निकला पूजा खेडकर से कनेक्शन

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर लगातार विवादों में बनी हुईं हैं। आरोप है कि उन्होंने गलत हैंडिकैप सर्टिफिकट के जरिए आरक्षण हासिल किया और यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की। पूजा खेडकर विवाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक : नहीं आता था तैरना, एक की डूबने से गई जान

कांगड़ा।  पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पंजाब से आए 3 युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी झोंपड़ी पर जिम्मेदारी तय, निजी भूमि पर झुग्गियां बनाने के लिए मालिक को प्रदान करनी होंगी मूलभूत सुविधाएं, उपायुक्त राघव शर्मा ने जारी किए दिशा-निर्देश

ऊना: जिला ऊना में आग लगने जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी किए है जिसमें संबंधित एसडीएम, नायब तहसीलदार/नायब तहसीलदार, फायर ऑफिसर व पटवारी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह में तेंदुए का आतंक, एक की मौत, 4 गंभीर घायल, 3 गांवों में दहशत

एएम नाथ। बल्ह/मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में बुधवार तड़के एक आदमखोर तेंदुए ने अचानक हमला कर तीन गांवों में दहशत फैला दी। बल्ह क्षेत्र के मलवाना (भड़याल)...
Translate »
error: Content is protected !!