पहाड़ से आवाज आई… सीट के नीचे हम छिप गए… बिलासपुर बस हादसे में दो बच्चों की ऐसे बची जान.. बच्चों ने खुद बताया

by

एएम  नाथ । बिलासपुर : बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में 18 में से 16 लोगों को मौत हो गई। बस में सवार सिर्फ दो बच्चों की ही जान बच पाई है। दोनों बच्चों को इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं।।   फिलहाल दोनों बिलासपुर एम्स में भर्ती करवाया गया था। मलबे से सुरक्षित निकाले गए दोनों बच्चे भाई-बहन हैं। भाई का नाम शौर्य तो बहन का नाम आरुषि है। दोनों ने बताया कि हादसे कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि बस सवारियों से भरी थी और हम पिछली सीट पर बैठे थे। जैसे ही पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, तो हम दोनों सीट के नीचे गुस गए। मलबा सवारियों के ऊपर आ गिरा, लेकिन सीट के नीचे होने के कारण हमारी जान बच गई।🎂
बता दें कि इस हादसे में इन बच्चों की मां के अलावा दो चचेरे भाइयों और चाची की मौत हो गई। लेकिन दोनों बच्चों के इसके बारे में अभी तक बताया नहीं गया है।दोनों भाई और बहन को एम्स बिलासपुर में प्राथमिक उपचार के बाद आज सुबह छुट्टी दे दी गई। उनके पिता उन्हें अपने साथ घर ले गए हैं। वहीं इस हादसे में लापता हुए एक बच्चे का शव भी मिल गया है।
जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर शाम लगभग 6:40 बजे ये हादसा हुआ। यह हादसा मरोटन-घुमारवीं मार्ग पर चल रही एक यात्री बस (पंजीकरण संख्या HP69-5761) के साथ हुआ था। जैसे ही बस सड़क से गुजर रही थी पहाड़ का एक हिस्सा आकर उसकी छत पर गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार कुल 16 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें 11 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बालक शामिल हैं। हुए दर्दनाक घटना में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर अब 16 हो गई। यह जानकारी डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।

राहत और बचाव कार्य : राहत और बचाव कार्य जो रात लगभग 2:30 बजे वर्षा और लगातार मलबा गिरने के कारण रोक दिए गए थे, आज सुबह 6:40 बजे पुनः आरंभ कर दिए गए। एडीसी बिलासपुर, एसपी बिलासपुर और एसडीएम झंडूता मौके पर मौजूद हैं और एनडीआरएफ, क्यूआरटी और होम गार्ड की टीमों के साथ राहत, बचाव और पुनर्प्राप्ति कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सभी 16 मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सीएचसी बरठीं में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर द्वारा अतिरिक्त चिकित्सकों को तैनात किया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हुई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनभागीदारी से बनेगा समृद्ध हिमाचल का रोडमैप

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त. आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल के निर्माण का 20 वर्षीय रोडमैप जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होगा। राज्य सरकार ने “समृद्ध हिमाचल–2045” पहल के तहत नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!