पहाड़ियों के कटान पर 16 सितंबर तक रोक : 6 जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन और चंबा के लिए यह आदेश

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा के बाद राज्य सरकार ने निर्माण कार्यों के लिए पहाड़ियों के कटान पर 16 सितंबर तक रोक लगा दी है। छह जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन और चंबा के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक, पर्यटन इकाइयों के निर्माण पर रोक लगाई गई है। हालांकि आपदा प्रभावित इमारतों और सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों पर ये आदेश लागू नहीं होंगे। सरकार ने संबंधित जिला उपायुक्तों को ये आदेश लागू करने का जिम्मा सौंपा है। साथ ही आदेशों की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। गौर हो कि इस साल मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से भूस्खलन, भूमि धंसाव, नदियों के किनारे कटाव से जन-धन की भारी हानि हुई है।
निर्माण कार्यों में बरती गई लापरवाही के कारण अधिक विनाश हुआ है। सड़कें ढहने से किसानों-बागवानों के लिए तैयार उपज मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। यातायात प्रभावित होने से कारोबार को करोड़ों की चपत लगी है। विशेषज्ञों ने सरकार को सुझाव दिया है कि मौजूदा समय में मिट्टी को स्थिर होने देना बहुत जरूरी है, इसलिए पहाड़ों की कटाई पर रोक लगनी चाहिए, जिसके बाद ये आदेश जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों  में जागरूकता पैदा करने के लिए बाल विज्ञान सम्मेलनों के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते – DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की उपमण्डल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुन्ता में   उपमण्डल स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनियुक्त डीसी को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर 14 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में 12 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार, एक आरोपी कोहाला से

एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा जिला पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 ग्राम से ज़्यादा हेरोइन ज़ब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!