पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे समारोह की अध्यक्षता

हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि-साहित्यकार लेंगे हिस्सा

एएम नाथ। चंबा। : पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 11 जुलाई को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में भूरि सिंह संग्रहालय के सभागार में किया जाएगा।
सहायक सचिव, श्री मती शामा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल मुख्य अतिथि होंगे तथा समारोह का शुभारंभ सुबह 10.15 बजे होगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र के अंतर्गत लेखक संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शंकर वसिष्ठ राष्ट्रभक्त साहित्यकार- पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम एवं श्री रमेश चंद्र मस्ताना “आज़ादिया दी क्रांति दे कबीर-पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम” विषय पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
द्वितीय सत्र बहुभाषी कवि सम्मेलन अपराहन 2.15 बजे से शुरू होगा।
बहुभाषी कवि सम्मेलन में चंबा ज़िला सहित संपूर्ण प्रदेश से कवि- साहित्यकार काव्य पाठ करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ते राजस्व व राजकोषीय घाटे से दबाव में हिमाचल की अर्थव्यवस्था : अर्थव्यवस्था को दबाव से निकालने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करने की जरूरत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था दबाव में है। बढ़ते राजस्व व राजकोषीय घाटे के साथ-साथ पेंशन व उपदानों पर होने वाले खर्च पर बढ़ोतरी होने से अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-भरमौर मार्ग बहाली में लगेगा 10 दिन का वक्त : कुलदीप सिंह पठानिया

पठानियाबोले, आपदा से ज़िला में करीब 1100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है कहा, मणिमहेश यात्रा में फंसे करीब 10 हज़ार श्रद्धालु निकाले जा चुके हैं एएम नाथ। शिमला :  भारी बारिश से जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

42,000 सरकारी नौकरियों का किया ऐलान

नई दिल्ली : स्टाफ सिलैक्शन कमिशन जल्द ही 15,247 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। यह पत्र अगले एक दो महीनों में विभिन्न विभागों द्वारा जारी कर दिए जाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!