पहाड़ी दिवस पर विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 3 नवम्बर को : तुकेश शर्मा

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला भाषा अधिकारी, तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा पहाड़ी तथा हिन्दी भाषा के संरक्षण तथा प्रोत्साहन के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष “पहाड़ी दिवस” मनाया जाता है। इसी क्रम में 3 नवम्बर को जिला भाषा एवं संस्कृति कार्यालय, चम्बा द्वारा विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिताएं प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगी। इस दौरान निबंध लेखन, लोकोक्तियां/मुहावरे लेखन तथा पहेली लेखन प्रतियोगिता बचत भवन, चम्बा में आयोजित की जाएगी, जबकि भाषण प्रतियोगिता जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, चम्बा स्थित रंगमहल के सम्मेलन कक्ष में संपन्न होगी। इन प्रतियोगिताओं में जिला चम्बा के 14 शिक्षा खंडों के लगभग 25 से 30 विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पहाड़ी भाषा एवं स्थानीय संस्कृति के प्रति रुचि, गर्व और जागरूकता की भावना विकसित करना है, ताकि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और लोक परंपराओं से आत्मीय रूप से जुड़ सके। जिला भाषा अधिकारी ने सभी विद्यालयों से आग्रह किया है कि वे विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करें, जिससे पहाड़ी भाषा और संस्कृति के संरक्षण में सार्थक योगदान सुनिश्चित हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत : बेहोशी की हालत में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया , 4 दिन बाद मौत

सोलन: बद्दी के गुल्लरवाला के रहने वाले युवक की सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सगाई टूटने के बाद वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंदर ने छीना 71 हजार रुपए से भरा बैग

शिमला। शिमला के माल रोड पर वीरवार को बिजली का बिल जमा करवाने आए एक व्यक्ति के हाथ से बंदर ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग को लेकर बंदर पेड़ पर जा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुए विक्रमादित्य सिंह: जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। मंडी ,: पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए नाचन के चैलचौक और बल्ह के रिवालसर में रोड शो के बाद जनसभा में कांग्रेस पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NEET-2026 केंद्र आवंटन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त….NTA समेत छह को नोटिस

गलत परीक्षा केंद्र से परीक्षा छूटी, छात्रा की याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा में कथित रूप से गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!