पहाड़ों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी : पांगी घाटी के किलाड में एक फुट ताजा हिमपात

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर की बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश/बर्फबारी होने, बिजली गरजने, ओले बरसने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। डलहौजी के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।
जिला चम्बा की पांगी घाटी ने करीब एक माह बाद फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पांगी के मुख्यालय किलाड़ में करीब एक से डेढ़ फुट ताजा हिमपात हुआ है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो फुट तक हिमपात दर्ज हुआ है। इससे सभी संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। पांगी प्रशासन द्वारा बर्फबारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। हालांकि इस बर्फबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक बार फिर घाटी ठंड की चपेट में आ गई है।
लोगों को अपने घरो में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बर्फबारी के बाद घाटी में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। घाटी के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है। पांगी के सुराल भटौरी, हुडान भटौरी, परमार भटौरी व चसक भटौरी में एक फुट तक बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में मिधल, साच, फिंडपार, फिंडरू, पुर्थी, अजोग, शौर व रेई में सात इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने लोगों से आग्रह किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल-पांच काम कार्यक्रम को प्राथमिकता दें खंड विकास अधिकारीः डीसी राघव शर्मा

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागों की समीक्षा बैठक में बोले राघव शर्मा ऊना (18 फरवरी)- उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों को एक साल-पांच काम कार्यक्रम को प्राथमिकता देने के निर्देश...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर लॉरेंस के 5 शूटर अरेस्ट : 7 अवैध हथियार, 10 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद…भिंदा मर्डर केस से जुड़े होने की आशंका

पटियाला :  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गिरोह से जुड़े 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 अवैध हथियार, 10 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस...
article-image
पंजाब

श्री राम लीला में पहले दिन श्री राम अवतार और दूसरे दिन ताड़का वध का किया गया मंचन

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : उत्तर भारत के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम मंचन के पहले दिन श्री राम जन्मोत्सव झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार जब...
Translate »
error: Content is protected !!