पांगी उपमंडल के विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें अधिकारी और गुणवत्ता को लेकर रखें विशेष प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

by

उपायुक्त ने मिंधल मंदिर के परिसर में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित
पांगी, 21 अगस्त
जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में रविवार को किलाड़ मुख्यालय में पुस्तकालय भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक और घाटी में चल रहे विकासात्मक कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा पांगी उप मंडल में करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों में तीव्र प्रगति प्रदान करने के लिए निर्देश देते हुए इस बात पर बल दिया कि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर अधिकारी विशेष प्राथमिकता रखें ।
बैठक में उपायुक्त ने कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों को घाटी में वातावरण के अनुकूल नकदी फसलों को बढ़ावा देने व नवीनतम तकनीक से बागवानों और किसानों को शिविरों के माध्यम से जागरूक करने को भी कहा । उन्होंने घाटी में केसर और हींग की खेती को भी लेकर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग की योजनाओं से संबंधित विस्तृत समीक्षा करते हुए क्रियान्वित कार्यों को कम समय अवधि चलते तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया ।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मिंधल माता मंदिर परिसर में लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस से पूर्व उपायुक्त ने ग्राम पंचायत हुडान के लोगों की समस्याएं भी सुनी।
समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने को भी कहा ।
इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत विभाग के साच पावर हाउस का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया । उन्होंने सेवा संस्था फिंडरू से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से भेंट कर उनके द्वारा द्वारा तैयार किये जा रहे स्थानीय उत्पादों की जानकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में कार्यक्रम में हुए शामिल : धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक है गुरु तेग बहादुर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। श्री आनंदपुर साहिब  :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल्द ही देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा , कांग्रेस नेता सदमे और उलझन में : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में  200 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए सराही में लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग, ग्राम पंचायत सूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को 31 जनवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें: राहुल कुमार

आपदा राहत के मामलों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों तथा कागजी कार्रवाई को शीघ्रता से पूर्ण करें जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम...
Translate »
error: Content is protected !!