पांगी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारीयों बारे बैठक आयोजित

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी (किलाड़) में 15 अप्रैल 2025 को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में उपस्थित जिला स्तर के विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उपायुक्त ने राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन में उनके विभागीय दायित्व बारे महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह जनजातीय क्षेत्र पांगी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में हेली पैड में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों के नाट्य दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त ने जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पांगी में अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को इस राज्य स्तरीय आयोजन में अपने विभागीय दायित्व का जिम्मेदारी व गंभीरता से निर्वहन करने वारे निर्देशित करें।
इस अवसर पर एडीएम अमित मेहरा, एसी टू डीसी पीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी नूतन महाजन, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बलबीर सिंह, जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट

एएम नाथ। धर्मशाला :  नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमुडा की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सुख आश्रय कोष के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 कामगार बेहोश- बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग में : झटका लगने से लिफ्ट में गिरा ड्रम; केमिकल लीक से हादसा, 9 पीजीआई रेफर

एएम नाथ ।बद्दी : बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग निकविन हेल्थ केयर फार्मा उद्योग में केमिकल लीक होने से 14 कामगार बेहोश हो गए। इनमें से 9 कामगारों की गंभीर हालत को देखते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री नेे सीमावर्ती क्षेत्रों में एकीकृत चौकियां स्थापित करने के दिए निर्देश : राज्य की नीतियों में नए विचारों का किया जाएगा समावेशः मुख्यमंत्री

 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन की अध्यक्षता शिमला  :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में तीन वर्षों बाद आयोजित प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के गणेश ठाकुर बने एसडीएम, क्षेत्र के लिए गर्व की बात

एएम नाथ। चम्बा : चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंझेई तहसील चुराह के गणेश ठाकुर पुत्र हंसराज गाँव साही जो जिला कांगड़ा में डी.आर.ओ. के पद पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे थे...
Translate »
error: Content is protected !!