पांगी में डेढ़ फीट ताजा हिमपात : बिजली और यातायात पूरी तरह से ठप

by

एएम नाथ। पांगी : चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मौसम के कड़े तेवरों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। देर रात से जारी भारी बर्फबारी के चलते पूरी पांगी घाटी सफेद चादर में लिपट गई है। हालात यह हैं कि लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पांगी का संपर्क शेष विश्व से पूरी तरह कट गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। सोमवार देर रात से शुरू हुआ बर्फबारी का दौर मंगलवार दोपहर तक लगातार जारी रहा। मौसम के इस रौद्र रूप के चलते घाटी के निचले और ऊपरी दोनों क्षेत्रों में भारी हिमपात दर्ज किया गया है। मंगलवार दोपहर तक उपमंडल मुख्यालय किलाड़, साच, मिंधल, धरवास, फिंडरू, शौर और करयूनी में करीब डेढ़ फीट ताजा हिमपात हो चुका है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्र चसग, सुराल, हुडान, शुण और परमार भटौरी में दो फीट के करीब बर्फबारी दर्ज की गई है।

इस बर्फबारी के कारण बिजली और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।भारी बर्फ और जगह-जगह हुए भूस्खलन की वजह से 33 केवी की मुख्य विद्युत लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते पूरी घाटी में ब्लैकआउट की स्थिति है और बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। कड़ाके की ठंड में बिजली न होने से लोगों की मुसीबतें दोगुनी हो गई हैं लगातार हो रही बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी केवल राशन और बेहद जरूरी सामान लाने के लिए ही जोखिम उठाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। बर्फ की मोटी परत जमने से घाटी के आंतरिक संपर्क मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे वाहनों के पहिए थम गए हैं।
बिगड़ते मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसडीएम पांगी अमनदीप ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घाटी में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण घाटी के सभी मुख्य और संपर्क मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बाधित हो चुके हैं। एसडीएम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी है कि वे संवेदनशील स्थानों, ग्लेशियर संभावित क्षेत्रों और भूस्खलन वाले इलाकों की ओर जाने से बचें। साथ ही, जब तक मौसम साफ नहीं होता और रास्ते बहाल नहीं होते, तब तक किसी भी प्रकार की यात्रा न करने की अपील की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही :

दिल्ली : आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। यह जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल परिवारों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : पठानिया

बोले कुलदीप सिंह पठानिया, आठ चरणों के सर्वेक्षण से पारदर्शी तरीके से हुआ बीपीएल परिवारों का चयन अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई करुणामूलक रोजगार नीति बनाएगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एक नई करुणामूलक रोजगार नीति बनाने पर विचार कर रही है।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शाहरुख खान को 6.83 लाख डाली कस्टम ड्यूटी : महंगी घड़ियों के साथ कस्टम विभाग ने रोका,

मुंबई। शुक्रवार देर रात शारजाह से लौटे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी एआईयू के सूत्रों ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!