पांगी में ताजा बर्फबारी (हिमपात) – शेष दुनिया से टूटा संपर्क : प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से की भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील 

by
एएम नाथ। चंबा (पांगी) :   जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मंगलवार देर रात से हुई लगातार बर्फबारी के बाद घाटी मुख्यालय किलाड़ में 6 इंच के करीब ताजा हिमपात हुआ है। इसके चलते इलाके में प्रचंड शीतलहर चल रही है। उधर, प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है। इसके साथ ही एडवाइजरी जारी कर दी है। तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने  बताया कि घाटी में मंगलवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।  पांगी में मौसम के बदलते तेवर से किसानों के चेहरे खिल उठे है। वहीं ऊपरी चोटियों हुडान भटोरी, चस्क भटोरी, परमार भटौरी में करीब 9 इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पांगी की अधिकतम सड़कें बंद हो गई हैं। सुबह के समय मुख्यालय किलाड़ आए लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। बर्फबारी के कारण घाटी की एक दर्जन पंचायतों में अंधेरा छाया रहा। पावर हाऊस साच की जगह-जगह लाइन खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं पांगी से बहार जाने वाले मार्गों में वाया कुल्लू मनाली के उदयपुर में मार्ग बाधित होने से घाटी पूरे विश्व से कटी हुई है। मौजूदा समय में घाटी के 32 संपर्क मार्ग बाधित पड़े हुए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाली सेना की भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : कर्नल पुष्विंदर कौर ने कहा की निर्धारित की गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी के साथ पूरा किया जायेगा

शिमला, 07 नवम्बर -प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चिट्टा के बढ़ते प्रकोप और निजी पुनर्वास केंद्रों में हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नशे के खिलाफ पुनर्वास के लिए एक भी डेडीकेटेड वार्ड नहीं : जयराम ठाकुर निजी पुनर्वास केंद्र अराजकता और अत्याचार से कर रहे नशे के शिकार लोगों का इलाज...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज : स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में जागरूकता सेमिनार

गढ़शंकर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब राज्य शाखा के नेतृत्व में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता स्कूल की...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में ओरल हैल्थ सप्ताह मनाया

गढ़शंकर: माननीय सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कौर, डीडीएचओ डॉ. मधु, एसएमओ डॉ. रमन कुमार, डॉ. हरगोपाल के कुशल मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में ओरल हैल्थ सप्ताह मनाया जा रहा है। आम जनता की...
Translate »
error: Content is protected !!