पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला : आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी को एडीजी स्टेट विजिलेंस

by

हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला
शिमला :  हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सिविल सर्विस बोर्ड की अनुशंसा पर यह तबादले किए गए हैं। एडीजी एवं कमांडेंट जनरल होम गार्ड, अग्निशमन, सिविल डिफेंस के पद पर तैनात एसपी सिंह को अब एडीजी सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास स्टेट विजिलेंस का भी अतिरिक्त दायित्व था।
केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटीं आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी को एडीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पास एडीजी जेल का अतिरिक्त जिम्मा भी रहेगा। आईपीएस अधिकारी पीडी प्रसाद को आईजी शिमला लगाया है, जोकि हिमांशु मिश्रा की जगह लेंगे। वहीं आईजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो रामेश्वर सिंह ठाकुर को आईजी सीआईडी इंटेलिजेंस और एसपी लोकायुक्त के पद पर तैनात रंजना चौहान को एसपी जेल शिमला तैनात किया गया। एसपी वेलफेयर मुख्यालय विनोद कुमार को एसपी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स जुन्गा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम पर हमले की कोशिश : बचाव करने आए क्लर्क और हेड कांस्टेबल को आईं चोटें

एएम नाथ। रोहड़ू :  डोडरा क्वार उपमंडल में बैठक के दौरान पंचायत सहायक सचिव ने एसडीएम के साथ गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब बीच-बचाव करने लगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर वर्ग को ठगने के अलावा इस सरकार ने कोई काम नहीं किया, नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस कोर्ट में भर्तियां रद्द करने की अपील कर रहे – एक साल के कार्यकाल में सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं : जयराम ठाकुर

राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के काम निराशाजनक,  घोषणा पत्र को सुक्खू सरकार ने एक बार उठाकर नहीं देखा एएम नाथ। शिमला :   जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो घर रहने लायक नहीं है उन्हें भी डैमेज डिक्लेयर करने का हो प्रावधान : जयराम ठाकुर

सड़कों की बहाली के लिए तत्काल बजट उपलब्ध कराने के लिए अजय टम्टा का आभार प्रदेश भर में आपदा ने बहुत तबाही मचाई है सरकार के इंतजाम अभी नाकाफी हैं एएम नाथ। मण्डी : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का अध्यक्ष बनना लगभग माना जा रहा तय : नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा में ये है यह 3 नाम

एएम नाथ। शिमला :। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमेशा चौंकाने वाले निर्णय लेने के लिए जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह के निर्णय की आहट सुनाई दे रही है। हाईकमान से...
Translate »
error: Content is protected !!