पांच जनवरी को होगा एनआरआई सभा पंजाब का चुनाव : एनआरआई सभा पंजाब के सदस्य 24 हजार से अधिक,

by

जालंधर : एनआरआई सभा पंजाब रजि. के चुनाव पांच जनवरी को हैं, जिसको लेकर जालंधर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। एनआरआई सभा पंजाब 1996 में चर्चा में आई थी, जिसे 1998 में रजिस्टर कराया गया था। विदेशों में बसे पंजाबी और पांच साल से अधिक समय तक विदेशों में काम करने वाले लोग भी सभा के सदस्य हैं जिनकी संख्या 24 हजार से अधिक हो चुकी है।

1997 में जब पहली बार सभा के चुनाव हुए तो एडवोकेट प्रेम सिंह सर्वसम्मति से प्रधान बने, तब सदस्यों की संख्या 300 के करीब थी। एनआरआई को समस्याएं आने लगी तो सभा उन्हें हल करवाती थी, जिसके बाद सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ती गई। वर्तमान में 24 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य हैं जो चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।

 पहली बार 2010 में हुए थे चुनाव :   एनआरआई सभा के प्रधान पद का कार्यकाल दो साल का होता है। 2010 में पहली बार चुनाव हुए, जिसमें 2200 के करीब वोटिंग हुई थी। उस समय कमलजीत सिंह चुनाव लड़कर सभा के पहले प्रधान बने। इससे पहले 1997 से 2008 तक 5 बार चुनाव हुए, जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए थे।

चुनाव पांच साल नहीं हुए थे :   साल 2015 से 2020 तक तकनीकी कारणों से सभा पहली बार बिना प्रधान के रही और सारा कामकाज प्रशासन के जरिये सरकार के नुमाइंदे खुद देख रहे थे। वहीं 27 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सदस्य ही 2024 के चुनाव में मतदान कर सकते हैं। अब जो नए सदस्य बनेंगे वो 2026 में होने वाले चुनाव में मतदान कर पाएंगे। सभा के प्रधान पद का चुनाव लोकसभा सदस्य के चुनाव की तरह होता है और जिला प्रशासन की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होती है। सभा का सदस्य बनने के लिए पहले सदस्य से 10500 और दूसरा सदस्य बनने पर 5500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस लगती है।

 विदेशों से बुलाते हैं वोटर :  एनआरआई सभा पंजाब में सदस्यों की संख्या 24 हजार से अधिक है लेकिन आजतक 2500 से ज्यादा वोट नहीं पड़े, जिसका कारण है सभा के सदस्यों की सक्रियता न होना। चुनाव में सिर्फ वहीं सदस्य वोट डालने पहुंचते हैं जिन्हें प्रधान पद के उम्मीदवार विशेष तौर पर बुलाते हैं या जो छुट्टियों में घर आए होते हैं। चुनाव से पहले सभा की वेबसाइट पर संपूर्ण जानकारी अपलोड कर दी जाती है और सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करते हैं लेकिन वोट प्रतिशत नहीं बढ़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

गढ़शंकर, 21 जून : डीएवी कॉलेज फाॅर गर्ल्स गढ़शंकर में एन.एस.एस. यूनिट तथा रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व योग दिवस प्रो. कामना के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती कमल इंदर...
article-image
पंजाब

भाजपा ने पंजाब की तीन और सीटों से उतारे उमीदवार : होशियारपुर से सोम प्रकाश की टिकट काट उनकी धर्मपत्नी को दी टिकट

चंडीगढ़ : भाजपा ने पंजाब में तीन और सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया । भाजपा ने होशियारपुर से मंत्री की सोम प्रकाश की टिकट काट कर उनकी धर्मपत्नी...
article-image
पंजाब

रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक: सांपला – महिलाओं ने विजय सांपला के घर पहुंच बांधी राखी

दिव्या ज्योति जागृति संस्थान में साध्वी बहनों से भी राखी बंधवाई  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय सांपला को शहर की सैकड़ो महिलाओं और भाजपा नेत्रियों ने उनके निवास...
पंजाब

बिना लेट फीस के 11 अगस्त तक दाखिले के ऐलान का चब्बेवाल कॉलेज की ओर से स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से सेशन 2025-26 के तहत अलग-अलग कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना लेट फीस के दाखिले की तारीख में 11 अगस्त तक...
Translate »
error: Content is protected !!