शहीद हुए दविंदर सिंह सिद्धू के भतीजे को डीएसपी नियुक्त करने का हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया आदेश

by

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को श्रीलंका में 1989 के ऑपरेशन पवन के दौरान शहीद हुए दविंदर सिंह सिद्धू के भतीजे को डीएसपी नियुक्त करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि शहीद सैनिक को पुलिसकर्मियों से नीचे का दर्जा देना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

याचिका दाखिल करते हुए बठिंडा निवासी सर्बजीत सिंह सिद्धू ने हाईकोर्ट को बताया कि उनका बेटा दविंदर सिंह सिद्धू नेवी में लेफ्टिनेंट पायलट था। 1989 में भारत सरकार के श्रीलंका में किए गए ऑपरेशन पवन के दौरान वह शहीद हो गया था। याचिकाकर्ता के परिवार में अब केवल उसका पोता अर्शदीप सिंह सिद्धू ही मौजूद है जो परिवार का सहारा है। अर्शदीप शहीद दविंदर सिंह सिद्धू का भतीजा है।

                         पंजाब सरकार की ऑनर एंड ग्रेटीट्यूट पॉलिसी के तहत डीएसपी पद पर नियुक्ति के लिए याची के पोते ने आवेदन किया था लेकिन इसे मंजूर नहीं किया गया। पंजाब सरकार ने बताया कि नौकरी के लिए 30 आवेदन मिले थे और 27 का चयन किया गया है। इस नीति के तहत शहीद पुलिसवालों के भतीजों को नौकरी दी गई है, लेकिन शहीद सैनिकों के मामले में ऐसा नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि सेना का रक्षाकर्मी जिसने राष्ट्र के लिए अपना जीवन दे दिया, उसे पुलिस बल में रहते हुए शहीद होने वालों से निचले स्तर पर नहीं रखा जा सकता। हाईकोर्ट ने 3 महीने के भीतर याची के पोते को डीएसपी बनाने पर फैसला लेने का आदेश दिया है। साथ ही याची के पोते को आदेश दिया है कि वह अंडरटेकिंग देगा कि नौकरी मिलने के बाद परिवार का ख्याल रखेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवित्र मणिमहेश यात्रा प्रशासन ने रोकी : गुई नाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक श्रद्धालु की मौत

प्रशासन ने रोकी यात्रा, DC चंबा ने की यह अपील एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश का कहर अब पवित्र मणिमहेश यात्रा पर भी टूट पड़ा है। लगातार हो रहे...
article-image
पंजाब

डीएवी गर्ल्स कॉलेज गढ़शंकर में गुरु रविदास जयंती मनाई

गढ़शंकर: कॉलेज कमेटी अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी की अध्यक्षता में तथा प्रिंसिपल श्रीमती कमल इंद्र कौर के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में बिकने वाले 70 फीसदी प्रोटीन सप्लीमेंट में गलत की जा रही लेबलिंग : विषाक्त वनस्पतियों से मिलकर बने होते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट्स

नई दिल्ली : काफी संख्या में लोग खुद को सेहतमंद रखने के लि दूध या अन्य ड्रिक्स में सप्लीमेंट्स डालकर पीते हैं ताकि शरीर को और अधिक एनर्जी और पोषक तत्व मिलें। ऐसा कर...
पंजाब

24 नशे के टीके व चोरी के बाईक सहित दो काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो नशीले टीकों के तस्करों को एक चोरी के बाईक के साथ काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी गढ़शंकर के बंगा चौक पर थी...
Translate »
error: Content is protected !!