पांच से सात शव बरामद : अभी तक अधिकारिक पूष्टि नहीं, एक को रेसक्यू कर लिया गया उसकी हालत खतरे से बाहर : जैजो दोआबा की खड्ड में इनोवा में स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई

by

गढ़शंकर । जैजो दोआबा की खड्ड में हिमाचल प्रदेश के देहला से पंजाब के नवांशहर में इनोवा में शादी में जा रहे करीब गयारह स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई और अव तक की सूचना मुताबिक पांच से सात लोगो के शव बरामद हो चुके है। लेकिनअभी तक रेसक्यू अपरेशन चल रहा है। एक व्यक्ति दीपक भाटिया पुत्र सुरजीत भाटिया को रेसक्यू कर बाहर निकाला जा चुका है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दीपक भाटिया को जैजो दोआबा में डिसपैंसरी में प्राथमिक ईलाज के बाद सिवल अस्पताल माहिलुपर में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश के मेहतपुर के निकट गांव के दीपक भाटिया आपने पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ पंजाब के नवांशहर के पास नेहरोवाल में शादी समागम में शामिल होने जा रहे थे। गांव में से ही इनोवा दीपक भाटिया ने किराये पर करवाई थी। इनोवा को बिंदु पुत्र हुकम चंद चला रहा था। जब जैजों दोआबा के पास पहुंचे तो पानी के तेज वहाव के बावजूद चालक ने गाड़ी पानी से निकालने की कोशिश की। लेकिन पानी के तेज वहाब में गाड़ी वह गई। गाड़ी में दीपक भाटिया पुत्र सुरजीत भाटिया , उसके पिता सुरजीत भाटिया , माता परमजीत कौर , चाचा सरूप चंद, मासी बिन्द्र पत्नी सरूप चंद , छन्नो पत्नी अमरीक सिंह , भावना(18 ), अंकु (20 ), हर्षित (12) स्वार बताए जा रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की रोकथाम में परिवार और समाज की भूमिका अहम: उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

नशे से पीड़ित युवाओं का वीडियो बनाने के बजाय अपनाएं सकारात्मक दृष्टिकोण मास्टर प्रशिक्षकों एवं नशा मुक्ति मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चम्बा में आज “नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर जताया शोक

शिमला, 29 नवंबर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन...
article-image
पंजाब

पंजाब के पूर्व सांसद के बयान ने मचाया हंगामा : कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा, पूछो कैसे होता है – कंगना ने कहा हैरानी की बात नहीं कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और बलात्कार को मज़े की तरह देखना इस पितृसत्तात्मक देश के दिमाग में बैठ चुका

संगरूर : अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान “बलात्कार” होने का आरोप लगाने के बाद, पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान की टिप्पणी ने गुरुवार को विवाद...
article-image
पंजाब

आप सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं : निमिशा मेहता

गढ़शंकर: 23 सितम्बर जालंधर शहर में डीसीपी पंजाब पुलिस नरेश डोगरा से मारपीट, गाली गलौज तथा आधी रात को सिविल अस्पताल में जाकर एक महिला अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने के मामले की...
Translate »
error: Content is protected !!