पांचों मतगणना केन्द्रों में मतों की गिनती की सभी तैयारियां पूर्ण- जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन

by
प्रातः 8 बजे से सभी मतगणना केंद्रों में शुरू होगी मतगणना
मंडी, सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर और सरकाघाट मतगणना केन्द्रों में ईवीएम की और संस्कृति सदन कांगनीधार में होगी पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस वोटों की होगी गणना
एएम नाथ।  मंडी, 3 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि 4 जून को मंडी संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभाओं और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की एक धर्मपुर विधानसभा के मतों की गिनती चार स्थानों मंडी, सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर और सरकाघाट में होगी। पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटरों की गिनती संस्कृति सदन मंडी में होगी। मतों की गिनती सुबह 8 बजे आरंभ हो जाएगी। अपूर्व देवगन ने बताया कि सभी मतगणना केन्द्रों पर मतों की गिनती के सभी जरूरी प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा में की जाएगी। मतगणना केन्द्र के अंदर मतगणना में तैनात अधिकारी अथवा कर्मचारी को और मतगणना एजेंट को मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने बताया कि मंडी और बल्ह विधानसभा के वोटों की गिनती वल्लभ महाविद्यालय मंडी में होगी। करसोग, नाचन, सिराज और सुंदरनगर विधानसभाओं के वोटों की गिनती राजकीय जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज सुंदरनगर में होगी। द्रंग और जोगिन्द्रनगर विधानसभाओं के वोटों की गिनती राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में और धर्मपुर और सरकाघाट विधानसभाओं के वोटों की गिनती राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में होगी। सराज, करसोग, सुंदरनगर, नाचन और मंडी में 10-10 टेबल, दरंग, जोगिन्द्रनगर और सरकाघाट 8-8 टेबल और बल्ह में 9 टेबल लगाए गए हैँ।
पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए संस्कृति सदन कांगनीधार में 25 टेबल लगाए गए हैं जबकि ईटीपीबीएस मतोें स्कैनिंग के लिए 30 टेबल लगाए गए हैं। यहां पर 15670 पोस्टल बैलेट पत्रों की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती और ईटीपीबीएस मतों की स्कैनिंग के लिए मतगणना में तैनात सभी ऑब्जर्वरों , काउंटिंग सुपरवाईजरों और सहायकों को जरूरी प्रशिक्षण दे दिया गया है। सर्विस वोटरों के अभी तक 3171 वोट प्राप्त हो चुके हैं और मतगणना शुरू होने से पहले प्राप्त होने वाले सभी वोटों की गिनती की जाएगी।
उपायुक्त की अध्यक्षता में आज कांगनीधार में पोस्टल बैलेट और इटीपीबीएस से प्राप्त वोटों की गिनती के लिए मतगणना कर्मियों को पूर्भाव्यास भी करवाया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मां की गोली लगने से मौत बेटा गंभीर घायल, पंजाब हिमाचल सीमा पर चली गोलियां ,

गगरेट :- हिमाचल पंजाब सीमा पर पंजाब क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच राउंड फायर महिला व एक युवक पर गोलियां चलाए । जिसमें महिला की मौके पर ही  मौत हो गई और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्ठुर और संवेदनहीन हो गए हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

चम्बा दौरे पर डलहौजी में किया भाजपा कार्यकर्ताओं से नए सक्रिय सदस्य सम्मेलन में संवाद बोले, हिम केअर कार्ड न चलने पर चम्बा मेडिकल कालेज में युवक को मां के इलाज के लिए बेचनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन टेंपल में कड़ाहे में गिरा सेवादार, मौत : सेवादार का आलू उबालते समय फिसला था पैर

अमृतसर, 10 अगस्त | गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की 8 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते...
हिमाचल प्रदेश

प्रतिबंधों में आंशिक संशोधनों के साथ कोरोना कर्फ्यू की अवधि 7 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ी, सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी सभी प्रकार की दुकानें – डीसी

ऊना – कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 7 जून प्रातः 6 बजेे तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!