पांवटा से लापता नाबालिग रोपड़ से बरामद : बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपेगी पुलिस, धरना समाप्त

by

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा से लापता युवतो को पुलिस ने रोपड़ से बरामद कर लिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों ने आज का धरना वापस ले लिया है। लड़की के बयान कलमबद्ध करने के बाद पुलिस लड़की को उसके परिजनों को सौंपेगी।

इससे पहले नाबालिग की गुमशुदगी को लेकर आज फिर लोग धरने पर बैठे और नारेबाजी की। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी लोगों के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि लड़की को बरामद कर लिया है उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

आदेश ना मानने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में  नाबालिग की गुमशुदगी के मामले में तनाव के चलते डीसी ने माजरा पुलिस थाना के किरतपुर क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी थी। इसके तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही  लाठी, डंडे और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर भी रोक लगाई गई है। आदेश ना मानने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।यह निषेधाज्ञा 13 जून की रात 10:30 बजे से प्रभावी होकर 19 जून 2025 तक लागू रहेगी। नाबालिग की गुमशुदगी को लेकर आज फिर लोग धरने पर बैठे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी लोगों के साथ धरना स्थल पर मौजूद है।

ये है पूरा मामला
दरअसल 4 जून को कीरतपुर का लड़का स्थानीय पंचायत की युवती को भाग कर ले गया था। लड़के की उम्र महज1 9 साल है। ऐसे में लड़का और लड़की का विवाह कानूनी रूप से मान्य नहीं है। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी मगर, पुलिस कई दिनों बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। नाराज हिन्दू संगठनों ने दो दिन पहले भी यहां प्रदर्शन किया था। जिस पर पुलिस ने 2 दिन के समय मांगा था और दो दिन बाद लड़की परिजनों के सुपुर्द करने की बात कही थी।

शुक्रवार को माहौल हुआ तनावपूर्ण :  2 दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। लिहाजा लड़की के परिजन और क्षेत्र के हिंदू वाले संगठन भड़क उठे हैं। शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में लोगों ने माजरा चौक पर प्रदर्शन किया। दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस झड़प में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। स्थानीय एसडीएम और डीएसपी द्वारा बार-बार समझाने पर लोगों ने हालांकि चक्का जाम कैंसिल किया। मगर, चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार शाम तक लड़की को बरामद और लड़के को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन होगा।

इन इलाकों में रहेगी धारा 163 लागू
इस पूरे प्रकरण के बाद देर रात डीसी ने माजरा पुलिस थाना के कीरतपुर इलाके के साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी। यह निषेधाज्ञा माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच मुख्य गांवों कीरतपुर, मेलियों, फतेहपुर, मिश्रवाला और माजरा में लागू की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन क्षेत्रों में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति सांप्रदायिक तनाव में बदलकर शांति व्यवस्था भंग कर सकती है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1700 पुलिस व होम गार्ड कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे – मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने मेले के सफल संचालन हेतू किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । ऊना, 14 मार्च – मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से...
article-image
पंजाब

प्रेमी मित्र ने युवती की गला काटकर की हत्या : दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में थे, ड़की यूएसए बेस्ड कंपनी में थी मैनेजर

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी मित्र ने युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों रिलेशन में रह रहे थे। लड़की यूएसए बेस्ड कंपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमावर्ती गांव को जोड़कर अलग ग्राम पंचायत का होगा गठन : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव स्तरोन्नत उच्च विद्यालय समत्तर का किया लोकार्पण 

ककीरा -कटलू संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 6 करोड़ की राशि होगी व्यय : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान : दोस्त ने नहर में फेंका शव

एएम नाथ।  सोलन :  मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा...
Translate »
error: Content is protected !!