पाइप गैस रसोई में पहुंचाने वाला ऊना राज्य का पहला जिला बना, अब तक 220 घरों में पहुंची पीएनजी गैसः सत्ती

by

250 करोड़ से जिला ऊना, बिलासपुर तथा हमीरपुर जिला के शहरी क्षेत्रों में दिए जाएंगे पीएनजी गैस कनेक्शन
ऊना, 25 नवंबरः जिला ऊना हिमाचल प्रदेश का पहला ज़िला बन गया है, जहां पर पाइप के जरिए रसोई में पीएनजी गैस पहुंची है। अजौली गांव में 27 नवंबर 2020 को पहला पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया तथा अब तक गांव के 220 घरों की रसोई में पाइप से गैस पहुंच चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में रक्कड़ कॉलोनी को भी पीएनजी गैस की सुविधा मिल जाएगी, जहां पर लगभग 400 घरों को पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। घर-घर तक पाइप पीएनजी गैस पहुंचाने के लिए जिला ऊना के अजौली, रक्कड़ कॉलोनी, मलाहत, ऊना नगर परिषद क्षेत्र, अरनियाला, रामपुर तथा कोटला में अब तक 75 किमी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। आगे का कार्य भी युद्धस्तर पर चला है।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती कहते हैं “पीएनजी गैस एलपीजी गैस सिलेंडर का विकल्प है। यह रसोई का सस्ता व साफ-सुथरा ईंधन है। अब तक पीएनजी गैस की सुविधा देश के बड़े-बड़े शहरों में ही उपलब्ध थी, लेकिन हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में भी पीएनजी गैस पहुंचाने के किए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला ऊना के खुशी की बात है कि राज्य का पहला पीएनजी कनेक्शन ऊना में दिया गया है। अजौली, रक्कड़ कॉलोनी के साथ-साथ ऊना शहर, मैहतपुर व संतोषगढ़ के निवासियों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। अगले लगभग 6 महीने में ऊना शहर में पीएनजी गैस पहुंचा दी जाएगी। शहर में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और घरों को भी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पीएनजी गैस परियोजना के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त करते हैं।”
तीन जिलों में पीएनजी गैस पहुंचाने का कार्य सरकारी उपक्रम की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। कंपनी ने 250 करोड़ रुपए की इस परियोजना को वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जब ऊना के साथ-साथ हमीरपुर व बिलासपुर जिला भी पीएनजी गैस की सुविधा के साथ पूर्ण रूप से जुड़ जाएंगे।
कंपनी के मैनेजर अनुपम श्रीवास्तव बताते हैं “पीएनजी परियोजना के तहत अब तक 22 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं तथा सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए बड़ूही में एक सीएनजी स्टेशन भी क्रियाशील किया गया है। हमने मार्च 2022 तक कुल 6 सीएनजी स्टेशन तैयार करने का लक्ष्य रखा है। पाइपलाइन के विस्तार के साथ अधिक से अधिक घरों की रसोई तक पाइप से गैस पहुंचेगी, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। कंपनी गगरेट में भी पाइपलाइन पहुंचाने पर विचार कर रही है।”
ग्राहक के लिए फायदे का सौदा पीएनजी गैस
पीएनजी गैस सरकार व ग्राहक दोनों के लिए फायदे का सौदा है। पीएनजी से खाना बनाने वाले परिवारों का खर्च सामान्य एलपीजी सिलेंडर से कम आता है। पीएनजी गैस जिला ऊना में पहुंचने पर स्थानीय निवासी काफी उत्साहित हैं और इस सुविधा के लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के बीपीसीएल कंपनी के रक्कड़ कॉलोनी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-120-5759 या 94177-50485 पर भी कॉल कर सकते हैं। कनेक्शन प्रदान करने के लिए कंपनी 6000 रुपए लेती है, जिसमें से 5500 रुपए सिक्योरिटी है, जो कनेक्शन कटवाने पर वापस ली जा सकती है, जबकि 500 रुपए प्रोसेसिंग फीस तथा कनेक्शन शुल्क है। ग्राहक छह हजार रुपए की धनराशि 12 किस्तों भी कंपनी को दे सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के तहत लाभार्थी करवाएं पंजीकरण

सोलन : डाक मण्डल सोलन के अधीक्षक राम देव पाठक ने जानकारी दी कि नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय (एम.एन.आर.ई) के निर्देशानुसार घर-घर जाकर डाक विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ससुराल से उठी अर्थी, महज 5 महीने बाद बेदर्दी से फौजी पति ने दे दी मौत -शादी के जोड़े में वायरल हो रही थी वीडियो

एएम नाथ। नालागढ़  : सोलन जिले के नालागढ़ के रामपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। दरअसल, यहाँ एक नवविवाहिता नेहा झिंझरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई चीफ की सिलेक्शन मीटिंग में हंगामा, राहुल गांधी ने क्यों कहा कि मैं रबर स्टैंप नहीं हूं?

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के नए मुखिया को चुनने के लिए हुई मीटिंग हंगामेदार रही. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट सोसायिटी होशियारपुर अब तक 4117 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट कर उनकी जिंदगी रोशन कर चुकी : डा. तरसेम सिंह

गढ़शंकर l.रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर दुारा अब तक 41ृ17 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट  कर उनकी जिंदगी रोशन की जा चुकी है। जिन्में पांच सौ के करीव छे से अठारह...
Translate »
error: Content is protected !!