पाकिस्तान से ड्रोन से आई हेरोइन की खेप, बीएसएफ ने पकड़ी

by

चंडीगढ़। पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से आई आधा किलो हेरोइन पकड़ी है। साथ में पाकिस्तान ड्रोन भी बरामद किया है। यह खेप रात के समय ड्रोन के जरिए सरहद पर बनी बीएसएफ की चौकी जोगिंदर सिंह के पास फेंकी गई थी।

 13 किलो हेरोइन :   बीएसएफ के जवानों में तरनतारन के गांव कलस से 13.160 किलो हेरोइन बरामद की थी। हेरोइन छह बोतलों में भरी हुई थी जिसपर पीली टेप लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि हेरोइन को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजा गया है। नशा तस्करों के हाथ लगने से पहले ही बीएसएफ ने इस नशे की खेप को बरामद कर लिया।

सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि आखिर कौन से तस्कर गिरोह ने इस नशे की खेप को पाकिस्तान से मंगवाया था। इसके अलावा गांव नौशहरा के पास खेतों से एक असेम्बल्ड पाक ड्रोन को भी बीएसएफ ने कब्जे में लिया है। यह जुगाडू किस्म का ड्रोन है जिसे पाक तस्करों ने भारतीय इलाके में भेजा था। खराबी आने की वजह से यह खेतों में गिर गया और सूचना के बाद बीएसएफ ने उसे बरामद कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने खालसा कॉलेज में मनाया 27वाँ कारगिल विजय दिवस

गढ़शंकर :  एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा यहाँ के बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में कॉलेज के सहयोग से 27वाँ कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया, जिसमें...
article-image
पंजाब

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को शहादत दिवस पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया ने पुष्प अर्पित किए गए

गढ़शंकर – भारत के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को उनकी शहादत की वर्षगांठ के अवसर पर याद किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए गढ़शंकर युवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का...
Translate »
error: Content is protected !!