पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने मांग करते हुए जिला भाजपा द्वारा जोरदार प्रदर्शन : पाकिस्तान मुर्दाबाद व आंतकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे

by
रोहित जसवाल।  ऊना : प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए जिला भाजपा ने पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर से रोष रैली शुरू की और डीसी मुख्यालय तक निकाली। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पाकिस्तान मुर्दाबाद व आंतकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए और अपने आक्रोश को प्रदर्शित किया।
             रोष रैली के सबसे आगे महिलाओं ने एक बैनर लेकर पाकिस्तानियों को हिमाचल छोडऩे को कहा और पहलगाम हमले को लेकर कड़ी निंदा व्यक्त की। इसके साथ राष्ट्र सुरक्षा को सर्वप्रथम बताया। मुख्य हाईवे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के नारों से अपनी आवाज उठाई और प्रदेश सरकार से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की। उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचने पर भी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
                     पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि देश युद्ध में जा रहा है और भारत के गृह मंत्री ने सभी प्रदेशों को आदेश पारित किया है कि जितने भी पाकिस्तानी वीजा पर देश में आए हैं व अवैध रूप से देश में रह रहे हैं, उन्हें भारत से बाहर किया जाएं। ऐसे स्लीपर सैल युद्ध के समय खतरनाक हो सकते हैं। जहां सभी राज्यों की सरकार इस कार्यवाई कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इस पर कोई भी एक्शन नहीं ले रही है। जिस पर भाजपा पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।
         प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त ऊना के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया। पूरे देश में वैध व अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर किया जा रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम देसी घी 40 और मक्खन 20 रुपए प्रति किलो महंगा : देसी घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़े

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य मिल्क फेडरेशन ने देसी घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। ग्राहकों को अब मिल्कफेड का हिम घी 40 रुपये और मक्खन 20 रुपये महंगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर बॉडी बिल्डिंग में रणवीर राजपूत ने जीता स्वर्ण पदक

तीन क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर रहे दून विधानसभा के बरोटीवाला के रहने वाले है रणबीर बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) : बरोटीवाला के युवा रणवीर राजपूत ने बॉडी बिल्डिंग में अंडर 23 में गोल्ड मैडल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 120 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुआ के नवाब सिंह से थे अवैध संबंध , भतीजी के मेडिकल से किया मना – भतीजी को नवाब सिंह तक पहुंचाने वाली बुआ ने क्या-क्या बताया

कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज में रात के वक्त अपने साथ नाबालिग भतीजी को ले जाने वाली आरोपी बुआ को पुलिस ने आखिर बुधवार को तिर्वा से...
Translate »
error: Content is protected !!