पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की छात्राओं को देई कार्यक्रम के तहत करवाया मेडिकल कालेज नेरचौक का एक्सपोजर विजिट

by

मंडी 5 दिसंबर: बाल विकास परियोजना सदर के पर्यवेक्षक वृत्त नेरचौक द्वारा मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की बारहवीं कक्षा की विज्ञान विषय की छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत जिला प्रशासन मण्डी द्वारा शुरू किए गए ” देई” कार्यक्रम के तहत मेडिकल कालेज नेरचौक का एक्सपोजर विजिट करवाया गया जिसमें उक्त छात्राओं को चिकित्सा सेवाओं तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर तलाशने की संभावना बारे प्रेरित किया गया। उक्त एक्सपोजर विजिट में पर्यवेक्षिका वृत नेरचौक तथा मेडिकल कालेज नेरचौक के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना सदर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत ” देई ” कार्यक्रम के तहत बेटियों के सशक्तिकरण तथा हर क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं।ये जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी,सदर,मंडी वंदना शर्मा ने दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का चार मार्च दोपहर तक भी भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते विवि के गैर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ठाकुर द्वारा मंदिर के विकास को 25 लाख, सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख और सड़क निर्माण को 15 लाख रुपये की घोषणा रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेरा चीफ की नियुक्ति में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के बिल के विरोध में विपक्ष का वॉक आउट

संविधान की धज्जियां उड़ाने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है सुक्खू सरकार का बिल एएम नाथ। धर्मशाला :  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने सुक्खू सरकार द्वारा लाए गए विधेयक भू संपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-शिमला वोल्वो बस सेवा का विधायक नीरज नैयर ने किया शुभारंभ

चंबा से प्रातः 7:30 बजे तथा शिमला से प्रातः 6:00 बजे चलेगी वोल्वो बस बाया पठानकोट, जसूर, तलवाड़ा, ऊना, चंडीगढ़ व सोलन से होकर गुजरेगी वोल्वो बस सेवा एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!