पानी के गिर रहे स्तर को रोकने में सहायक साबित होगी धान की सीधी बिजाई: डा. विनय कुमार

by

होशियारपुर:
मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि डायेक्टर कृषि व किसान कल्याण विभाग डा. सुखदेव सिंह सिद्धू के निर्देशों पर जिले में धरती के जल स्तर को बचाने के लिए किसानों को किसान कामयाब पंजाब मिशन के अंतर्गत धान की सीधी बिजाई के अंतर्गत रकबा बढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने से 25 प्रतिशत पानी की बचत होती है व धान के झाड़ पर भी कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि गिर रहे जल स्तर को रोकने के लिए धान की सीधी बिजाई बहुत सहायक साबित होती है। इस लिए हमें धरती के जल स्तर को बचाने के लिए कम पानी लेने वाली फसलों या तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए।
डा. विनय कुमार ने बताया कि पंजाब में करीब 30 लाख हैक्टेयर रकबे पर धान की फसल की काश्त की जाती है, जिसको पालने के लिए धरती के नीचे ट्यूबवेल के माध्यम से पानी निकालना पड़ता है। एक अनुमान के अनुसार एक किलो चावल पैदा करने के लिए 3000 से 4000 लीटर पानी की जरुरत पड़ती है, जिसके कारण खरीफ की धान की फसल को पैदा करने के लिए लाखों लीटर पानी का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि धान की फसल को पैदा करने के लिए धरती से निकाले गए पानी का ज्यादातर हिस्सा वाष्पीकरण के माध्यम से उड़ जाता है। उन्होंने कहा कि धान की सीधी बिजाई हमेशा मध्यम से भारी जमीनों पर ही करनी चाहिए व थोड़े समय में पकने वाली किस्मों को ही पहल देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान की सीधी बिजाई संबंधी किसी भी तरह की समस्या संबंधी ब्लाक कृषि अधिकारी या कृषि विकास अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027...
पंजाब

पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा

होशियारपुर । कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार के निर्देशों पर पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया जिनमे से 201 कैदी होशियारपुर की...
article-image
पंजाब

जलालपुर के निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा

जलालपुर (होशियारपुर), 17 मई :   किसी समय नशों का केंद्र रहे ज़िला होशियारपुर के गाँव जलालपुर के निवासियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए...
article-image
पंजाब

भूरी वाले पव्लिक स्कूल के विधार्थियों ने योगा चैपियनशिप में ओवर आल ट्राफी जीतीे

गढ़शंकर। योगा एसोसिएशन पंजाब दुारा आयोजित 45 वें राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप प्रतियोगिता में भूरीवाले पब्लिक स्कूल मानसोवाल ने ओवर आल ट्राफी जीती। पंजाब राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप में साठ विधार्थियों ने हिस्सा लिया...
Translate »
error: Content is protected !!