पानी मुद्दे पर केंद्र सरकार पंजाब सरकार को स्पष्ट निर्देश क्यों नहीं दे रही : कांग्रेस नेता सुरजेवाला

by
चंडीगढ़, 4 मई  : पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को इस मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को निर्देश दे कि वह हरियाणा के पानी के आवंटन में कोई बाधा उत्पन्न न करे।
सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में भाखड़ा बांध पर पंजाब पुलिसकर्मियों की कथित तैनाती का भी जिक्र किया और दावा किया कि इससे हरियाणा को पानी छोड़ने में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र को इसे ”अवैध कब्जे” से मुक्त कराना चाहिए।

राज्यसभा सदस्य सुरजेवाला ने पूछा कि आखिर क्या कारण है कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार संविधान के अनुच्छेद 257 (कुछ मामलों में राज्यों पर केंद्र के नियंत्रण से संबंधित) के तहत मान सरकार को लिखित आदेश जारी नहीं कर रही है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि केंद्र सरकार हरियाणा का पानी न रोकने का निर्देश क्यों नहीं देती।

उन्होंने मांग की कि मोदी सरकार को भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप देनी चाहिए। पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच गतिरोध शनिवार को और बढ़ गया, जब पंजाब सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की बैठक का बहिष्कार किया और हरियाणा में एक सर्वदलीय बैठक में मान सरकार से बिना शर्त पानी छोड़ने को कहा गया।

आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार कर दिया है और दावा किया है कि पड़ोसी राज्य ने ”मार्च तक आवंटित पानी का 103 प्रतिशत इस्तेमाल कर लिया है।”

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शुक्रवार को बीबीएमबी के उस निर्णय का समर्थन किया था, जिसमें राज्य की तत्काल जल आवश्यकताओं को पूरा करने के वास्ते अगले आठ दिन के लिए भाखड़ा बांध से हरियाणा को 4,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था। पंजाब में जनवरी 2027 में विधानसभा चुनाव होने का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने दावा किया कि ”जानबूझकर चुप्पी साधकर और कार्रवाई न करके, भाजपा भगवंत मान को हीरो बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि किसी भी कीमत पर कांग्रेस को पंजाब में सत्ता में आने से रोका जा सके।” उन्होंने कहा, ”भाखड़ा नांगल बांध के पानी को लेकर जानबूझकर विवाद पैदा किया गया, जबकि यह पूरी तरह से टाला जा सकता था। तथ्य यह है कि इस समय बांध में 1,556 फुट पानी है। मापदंडों के अनुसार बांध का जलस्तर न्यूनतम 1,506 फुट तक बनाए रखा जाना चाहिए।”

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ”अगर हरियाणा को प्रतिदिन 8500 क्यूसेक पानी दिया जाता है तो 21 मई तक बांध का वर्तमान जलस्तर 1556 फुट से घटकर मात्र 1532 फुट रह जाएगा जो न्यूनतम स्तर से काफी ऊपर है। तो ऐसी स्थिति में किसी राज्य को क्या आपत्ति हो सकती है? लेकिन जानबूझकर आपत्तियां पैदा की जा रही हैं ताकि भाजपा मान की डूबती नैया को सहारा दे सके।”

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में विशेषकर कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, फतेहाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और सिरसा जिलों में स्थिति गंभीर है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया को अक्टूबर में थी मारने की प्लानिंग : कोलकाता से दबोचे शूटरों ने किया खुलासा

मोहाली। पंजाब के कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया को अक्टूबर में ही मारने की प्लानिंग थी, लेकिन गैंगस्टर अपने मनसूबों में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 15 दिसंबर को सोहाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट रूम में चल रही थी सुनवाई…किरपान निकाला और महिला जज पर कर दिया हमला

पटिलाया :  पटिलाया की जिला अदालत में उस समय हड़कंप मच गया जब एक निहंग ने कोर्ट रूम में घुसकर महिला जज पर हमला कर दिया। आरोपी ने किरपान से हमला किया था, लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आमदनी में वृद्धि : किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

लोकगीतों के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएँ ऊना : 11 सितंबर : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों पूवी कलामंच, टब्बा और आरके कलामंच, चिंतपूणी के कलाकारों ने विभागीय विशेष...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय विकास फंड से सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके की मेन पार्क में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!