पायलट स्मित माच्छर ने दिया बहादुरी का परिचय, घायल होने के बावजूद बचायी यात्रियों की जान : खन्ना

by

होशियारपुर, 2 अक्टूबर : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माच्छर द्वारा संकट की घड़ी में दिखाए गए अदम्य साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन माच्छर ने जिस धैर्य और बहादुरी का परिचय दिया, वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है।
खन्ना ने कहा कि 30 सितंबर को इस उड़ान के दौरान कॉकपिट में पायलट और सह-पायलट के बीच गंभीर हिंसक घटना हुई, जिसमें कैप्टन स्मित माच्छर बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक भारी गिरावट आने से विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर संकट पैदा हो गया। घायल कैप्टन ने विमान में सवार यात्रियों, चालक दल के सदस्यों तथा अन्य पायलटों की मदद से विमान को सुरक्षित नियंत्रण में लाया और सऊदी अरब के तबूक हवाई अड्डे पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग करवाई। इस पूरी घटना में कैप्टन माच्छर की सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ी विमान दुर्घटना को टाला गया तथा 174 यात्रियों की जान बचाई। खन्ना ने कहा कि एक पायलट का कर्तव्य केवल विमान उड़ाना ही नहीं, बल्कि विषम से विषम परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। कैप्टन स्मित माच्छर ने अपने आचरण से इस जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। गंभीर चोटों के बावजूद उनका धैर्य बनाए रखना और संकट के समय आवश्यक कदम उठाना उनकी व्यावसायिक दक्षता, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कैप्टन माच्छर की बहादुरी पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। उनका साहस यह संदेश देता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धैर्य, विवेक और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करके अनमोल जीवन की रक्षा की जा सकती है।
खन्ना ने कैप्टन स्मित माच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र ऐसे साहसी और कर्तव्यपरायण नागरिकों का सम्मान करता है, जो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दूसरों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में एक साल के मासूम का अपरहण : क्रैच से पिता बनकर लेकर ले गया युवक

मौके पर पहुंचे पुलिस के कई बड़े अधिकारी, टीमें गठित कर बच्चे की तलाश की शुरु एएम नाथ। पंचकूला : पंचकूला से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। एक साल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट से दो मंत्रियों की होगी छुट्टी! …बीजेपी ने नहीं दिया राज्यसभा का टिकट, नॉर्थ से साउथ तक की पॉलिटिक्स में असर

चंडीगढ़: बीजेपी ने गुरुवार को 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कई सीनियर नेताओं को दरकिनार करते हुए संगठन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8वें वेतन आयोग ने जारी किया शेड्यूल : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग को सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने मिले हैं। इसी को ध्यान में रखकर...
article-image
पंजाब , समाचार

13 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार सहित चार विजिलेंस ने पकड़े

माहिलपुर। दो लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रिश्वत में लिए 13 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथ नायब तहसीलदार सहित चार गिरफ्तार । गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम...
Translate »
error: Content is protected !!