पारम्परिक खेल दंगल को संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी

by
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि मेले, त्यौहार एवं उत्सव हमारी संस्कृति की पहचान ह: संजय अवस्थी एएम नाथ।  अर्की : ग्राम पंचायत कोटली के अर्जुन खेल मैदान में लखदाता दंगल समिति शालाघाट द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेला व दंगल प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि दंगल हमारा पारम्परिक खेल है और दंगल को उसके प्राचीन स्वरूप में संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय दंगल ही आधुनिक समय की कुश्ती का जन्मदाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय महिला एवं पुरूष पहलवान पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगल एवं कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
उन्होंने कहा कि नशा वर्तमान में समाज के समक्ष एक चुनौती बनकर उभरा है। युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें शारीरिक विकास की ओर आकर्षित करने के लिए ऐसे खेल अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों व खिलाड़ियों के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की गई है।
संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व अन्य सुविधाओं को क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह कार्यरत हैं।
उन्होंने 7.34 करोड़ रुपए की लागत से शालाघाट-अर्की मार्ग के निर्माण कार्य, 5.50 करोड़ रुपए की लागत से लादी क्रासिंग-खरड़हट्टी-बनोह-गम्बरपुल मार्ग के निर्माण कार्य, 7.50 करोड़ रुपए की लागत से कराड़ाघाट से बावां मार्ग के निर्माण कार्य, 4.50 करोड़ रुपए की राशि पिपलूघाट-सरयांज मार्ग के निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
विधायक ने दंगल में बड़ी माली के विजेता को 35 हज़ार रुपए, छोटी माली के विजेता को 21 हज़ार रुपए व बाघल केसरी के विजेता को 11 हज़ार रुपए तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने आयोजक समिति को 31 हज़ार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने गांव घुमारी के सामुदायिक भवन के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, ग्राम पंचायत कोटली के प्रधान यशपाल, दंगल समिति के प्रधान डी.डी. शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र रावत व सचिव बाबू राम शर्मा, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट संदीप शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90% हिंदू महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से और 95% मुस्लिम महिलाओं की नॉर्मल

नई दिल्ली । भारत में प्रसव को लेकर एक नया सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित सवाल जन्म ले रहा है। हालिया रिपोर्टों और सामाजिक चर्चाओं के अनुसार, हिंदू महिलाओं की लगभग 90% डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना का बड़ा बयान- हिमाचल में भाजपा सरकार आई तो शुरू हों RSS संचालित स्कूल

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों की तर्ज पर स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमतर मैदान में मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत

नादौन 08 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का वीरवार को नादौन के अमतर मैदान में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। नादौन के साथ लगते कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाड़ा मेहता में दो दिवसीय माहूंनाग मेले का हवन यज्ञ व ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

पट्टा मेहलोग , 14 मार्च ,(तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के हाड़ा मेहता में स्थित माहूंनाग मंदिर परिसर में दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारम्भ हवन यज्ञ एवं ध्वजारोहण...
Translate »
error: Content is protected !!