पार्टीबाजी छोड़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

by
गढ़शंकर, 2 सितंबर: पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में भारी बारिश के कारण पंजाब के कई ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे मुश्किल समय में, पार्टीबाजी से ऊपर उठकर बाढ़ प्रभावित पंजाबी भाइयों के साथ खड़े होने की ज़रूरत है। ये शब्द
पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहे कि लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान नष्ट हो गया है। इसके अलावा, पशुओं के लिए हरे चारे की कमी हो गई है और जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी पंजाबियों को दलगत राजनीति छोड़कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर अपने पंजाबी भाइयों की मदद करने की ज़रूरत है।
     डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की कि हम सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएं और प्रभावित भाइयों की अधिक से अधिक मदद करें। उन्होंने बताया कि आज गढ़शंकर ब्लॉक से विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री भेजी गई और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
फोटो कैप्शन:
बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री भेजते समय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी व गणमान्य लोग और पीड़ितों के लिए तैयार की सामग्री।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘‘भाजपा नेताओं को इतने निचले स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए’’ : जिम्पा ने केंद्रीय रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर अपना रोष करेंगे व्यक्त

रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 के आगरा तक विस्तार के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक को समागम से जानबूझ कर किया अनदेखा होशियारपुर, 28 अगस्त: होशियारपुर के विधायक और पंजाब सरकार में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले के धार्मिक स्थल भंडियार में वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित

देश में शांति बनाए रखने और समस्त देशवासियों में भाईचारक सांझ और उनकी उन्नित की गद्ीनशीन बाबा काले शाह ने की दुआ गढ़शंकर । दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले...
article-image
पंजाब

Massive Flag March to Be

Punjab Government Must Immediately Complete the Incomplete Notification Dated November 18, 2022 – Jasvir Bodal HOSHIARPUR/Daljeet Ajnoha/June 8 A meeting of the Old Pension Restoration Struggle Committee, Dasuya Block, was held under the leadership...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

– डबल मर्डर मामले में पांचों आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल राइफल अभी तक नहीं हुई जब्त

रोहित जसवाल , हरोली/ ऊना  : पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में कल हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एडवोकेट देशदीप जसवाल समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!