पार्थिव शरीर किया दान, चिकित्सा अनुसंधान के लिए कामरेड जसवंत सिंह पटवारी के निधन के बाद उनके परिवारिक सदस्यों ने

by

गढ़शंकर: गांव शाहपुर के कामरेड जसवंत सिंह पटवारी के कल निधन होने के बाद आज उनके पुत्र सरबजीत सिंह व अन्य परिवारिक सदस्यों ने जसवंत सिंह का पार्थिव शरीर रोटरी आई बैंक व कारनियल ट्रांसप्लांट सुसायिटी होशियारपुर को सौंपा तो सुसायिटी ने अपनी कार्रवाई के बाद के बाद जासवंत सिंह का पार्थिव शरीर सरकारी मैडीकल कालेज अमृतसर को सर्पुद करने के लिए भेज दिया। उल्लेखनीय है कि जसवंत सिंह पटवारी नौ वर्ष पहले ही मरणोपरांत अपना शरीर दान करने के लिए कागजी कार्रवाई कर चुके थे तो उनकी इच्छा के मुताविक उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर दान कर दिया।
इस दौरान सुसायिटी की और से चैयरमेन जेवी बहल, वाईस चैयरमेन डा. तरसेम सिंह, संजीव अरोड़ा, जसवीर सिंह मौजूद थे। सिवल अस्पताल गढ़शंकर के एसएमओ डा. रामन कुमार ने पार्थिव शरीर दान करने के लिए परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इस परिवार से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वाईस चैयरमेन डा. तरसेम सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह पटवारी ने 2012 में अपना शरीर दान किया था। उन्होंने कहा कि पार्थिव शरीर की मैडकल क्षेत्र में अनुसंधान क्षेत्र में अवश्यकता होती है। चैयरमेन जेबी बहल ने संस्था की और से परिवारिक सदस्यों का अभार प्रकट करते हुए कहा कि जसवंत सिंह पटवारी के परिवार जैसी समाज सेवा की भावना हम सभी को रखनी चाहिए। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने बताया कि कामरेड जसवंत सिंह का जन्म26 जून, 1931 में लायलपुर फैसलाबाद में हुया था। कामरेड जसवंत सिंह पटवारी शुरू से ही समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे। कामरेड जसवंत सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह ने कहा कि उनके पिता जीवित थे तो हमेशा समाज सेवा में लगे रहते थे तो अव इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी अपने शरीर को समाज के लेखे लगा गए। जिससे किसी ना किसी का जीवन वचेगा और डाकटरों के लिए अनुसंधान करने का मौका मिलेगा। इस समय सुभाष मट्टू, चौधरी अच्छर सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, जोगिंद्र सिंह थांदी, गुरनेक भज्जल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी : पुलिस को बड़ी सफलता

पुनीत महाजन) चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस के थाना सारंगपुर ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में रोष, 23 अगस्त की महारैली की तैयारी

गढ़शंकर, 10 अगस्त: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी गढ़शंकर की एक हंगामी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के गांव सतोज में होने वाली महारैली के संबंध में कर्मचारियों को...
article-image
पंजाब

भोपाल रिजन ने जीती ओवरआल ट्राफी : 13वीं एनवीएस नेशनल योग मीट सफलतापूर्वक संपन्न

होशियारपुर, 13 सितंबर: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में आयोजित तीन दिवसीय 13वीं एन.वी.एस योग मीट का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मेहमान के तौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
Translate »
error: Content is protected !!