पालमपुर, जयसिंहपुर तथा धीरा उपमंडलों में नुकसान का लिया जायजा : आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता करवाएं उपलब्ध: डीसी

by
अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भी त्वरित तैयार करने के दिए निर्देश
धर्मशाला 18 अगस्त। जिले में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा उपमंडलों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने इन क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं और निजी संपत्ति को हुए नुकसान का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को तुरंत इनकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश हैं कि आपदा के कारण आम जनमानस को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर उन्हें राहत उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि इन बरसातों में सार्वजनिक सुविधाओं को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, जल आपुर्ति और बिजली को रिस्टोर करने के लिए भी विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को और अधिक तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
इन स्थानों का लिया जायजा
जिलाधीश ने विधायक जयसिंहपुर यादविंद्र गोमा के साथ जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत द्रमण, अपर ठेहडू और देहरू का दौरा कर वहां बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पालमपुर-जयसिंहपुर एनएच का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी बहाली के किए जा रहे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमलपुर में क्षतिग्रस्त पुल और आपदा से क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।
इससे पूर्व डीसी ने सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरथोली के वार्ड नंबर 5 और धीरा उपमंडल के अंतर्गत पनापर खोली पंचायत में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने धीरा के परमार नगर, घराना और बच्छवाईं क्षेत्रों में भी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया।
जेसीबी से पहुंचे कडाना
इस दौरान विधायक जयसिंपुर यादविंद्र गोमा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और एसपी शालिनी अग्निहोत्री जयसिंहपुर के कडाना गांव में सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने जेसीबी के माध्यम से पहुंचे।
प्रभावितों के लिए स्थापित किए रिलीफ कैंप
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भारी बरसात से प्रभावित हुए लोगों के लिए प्रशासन द्वारा जयसिंहपुर में दो तथा धीरा उपमंडल में पांच रिलीफ कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत देहरू के 15 परिवारों के घरों को बारिश से नुकसान हुआ है तथा प्रशासन ने राजकीय प्राथमिक स्कूल देहरू में स्थापित रिलीफ कैंप में उनके ठहरने की व्यवस्था की है।
वहीं धीरा उपमंडल के अंतर्गत पनापर खोली पंचायत के 7 परिवारों के घरों को बारिश से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उनके लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला पनापर खोली तथा सामुदायिक भवन में रिलीफ कैंप स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि इन राहत शिविरों में इन सभी परिवारों के रहने और खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया, कार्यकारी एसडीएम जयसिंहपुर अभिषेक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय वर्मा, बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार, बीडीओ सुलह योगिंदर कुमार, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धरवाला में कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रीतमनगर बंगाली कॉलोनी का किया निरीक्षण

स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत हटली के अंतर्गत प्रीतमनगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र का स्थलीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

क्रिकेट का नया ‘शेर’ तैयार करेगा पंजाब, शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग शुरू : मुख्यमंत्री मान ने किया शेर-ए-पंजाब टी

6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच मुकाबला, उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच; फाइनल 13 सितंबर को चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहली फ्रेंचाइजी आधारित शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मजबूत और स्थिर, भाजपा ने करे चिंता – भाजपा के भीतर ही असंतोष और बौखलाहट आ रही साफ नजर : नरेश चौहान

एएम नाथ।  शिमला, 16 दिसंबर । भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं में जो छटपटाहट है, उससे उनकी अन्तर्कलह की पोल खुलती...
Translate »
error: Content is protected !!