पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

by

बस स्टैंड का किया निरीक्षण, ग्वाल टिल्ला में नुक्सान का लिया जायजा
पालमपुर, 21 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के नाम करीब 64 कनाल जमीन है इसे बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए अधिकारियों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्लान को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में भेजने के निर्देश भी दिए हैं। सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर बस स्टैंड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान चालकों तथा परिचालाकों को ठहरने के लिए 72 घंटें के भीतर बेहतर सुविधाएं प्रदान करने निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और प्राइवेट आपरेटर्स द्वारा इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी व इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसद की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विस क्षेत्र के ग्वालटिल्ला तथा आलमपुर में आपदा से हुए नुक्सान का जायजा भी लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस  बैंड हार्मनी आफ पाइन के कलाकार प्रथम सांस्कृतिक संध्या  में  देंगे प्रस्तुति 

एएम नाथ। चम्बा,28 जुलाई  :  उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला -2024  के तहत पहली सांस्कृतिक संध्या में  हिमाचल पुलिस बैंड हार्मनी आफ पाइन के कलाकार अपनी प्रस्तुति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला की 11 अन्य ग्राम पंचायतों में लागू रहेगी चुनाव आचार संहिता ऊना : 16 जुलाई: पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस बारे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन… कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर्च

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर् एएम नाथ। बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!