पालमपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन पर बैठक आयोजित

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 19 जनवरी : उपमंडल स्तरीय गणतन्त्र दिवस के आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बैठक की अध्यक्षता की।
गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय समारोह हर वर्ष की भांति शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान पालमपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न स्कूलों तथा कॉलेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियां द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जायेगा। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल के स्कूलों तथा कॉलेजों के छात्रों द्वारा देश-भक्ति तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक को दर्शाते कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
कार्यक्रम का आरम्भ स्वतन्त्रता सेनानियों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ होगा। कार्य्रकम में स्वतन्त्रता सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमन्त्रित किया जाएगा।
बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार,डीएसपी लोकेन्द्र नेगी, तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हुडको ने जिला चंबा को दी एक और अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन

दूरदराज क्षेत्रों में टीवी स्क्रीनिंग पर नियंत्रण के लिए होगा हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग : डॉक्टर विपिन ठाकुर एएम नाथ। चम्बा :  हडको द्वारा सीएसआर के तहत आकांक्षी जिला चंबा को एक और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव बिंदल बोले- भाजपा के सत्ता में आते ही लॉटरी होगी बंद : डिनोटिफाई संस्थान खुलेंगे

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सत्ता में आते ही लॉटरी को बंद किया जाएगा। बंद किए गए स्कूल, पटवार सर्किल, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य संस्थायों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के एनएसए में समायोजन और तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारम्भ

नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में उपलब्ध होंगी 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जानिए….. क्या चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में जिला दंडाधिकारी ने किए आंशिक बदलाव

ऊना, 8 जनवरी – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसके तहत कुछ क्षेत्रों को वाहन प्रतिबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!