पालमपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन पर बैठक आयोजित

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 19 जनवरी : उपमंडल स्तरीय गणतन्त्र दिवस के आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बैठक की अध्यक्षता की।
गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय समारोह हर वर्ष की भांति शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान पालमपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न स्कूलों तथा कॉलेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियां द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जायेगा। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल के स्कूलों तथा कॉलेजों के छात्रों द्वारा देश-भक्ति तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक को दर्शाते कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
कार्यक्रम का आरम्भ स्वतन्त्रता सेनानियों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ होगा। कार्य्रकम में स्वतन्त्रता सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमन्त्रित किया जाएगा।
बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार,डीएसपी लोकेन्द्र नेगी, तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने बगड़ाथाच के मिहाच मेले में हुए शामिल : पंचायत भवन का किया उद्घाटन

एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी गृह विधान सभा क्षेत्र के सराज के बगड़ाथाच में आयोजित मिहाच मेला उत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक जड़ों का जीवंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों की अनदेखी नहीं चलेगी : डॉ. जनकराज

विधानसभा में गूंजा LADA फंड का मुद्दा, विधायक डॉ. जनकराज ने उठाई पारदर्शिता और समयबद्ध खर्च की मांग डॉ. जनकराज ने LADA राशि के उपयोग में देरी पर सरकार को घेरा एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्थान को बिजली बेचकर हिमाचल को 4 महीने में मिलेंगे 400 करोड़, चुराह के 4 स्कूल होंगे CBSE : CM सुक्खू

CM सुक्खू ने भंजराड़ू में जनसभा के दौरान की घोषणाएं, 15 हजार महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता देने वाली योजना अगले महीने होगी शुरू; वाइल्ड फ्लावर हॉल से 401 करोड़ मिलने का भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना की आदिती शारदा ने खोजा एक शुद्र ग्रह, डीसी ने किया सम्मानित

ऊना 1 अक्तूबर – ऊना की 16 वर्षीय आदिती शारदा ने एक शुद्र ग्रह की खोज करके खगोलीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पर आज उन्हें उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!