पालमपुर में दो दिवसीय ड्रोन उत्सव का किया शुभारंभ : किसानों-बागबानों के लिए मददगार साबित होगी ड्रोन तकनीक: प्रो चंद्र कुमार

by

पालमपुर, 04 जुलाई। हिमाचल जैसी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में किसानों तथा बागबानों की आमदनी बढ़ाने के लिहाज से ड्रोन तकनीक काफी मददगार साबित होगी। कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक की मदद से मौसम का सही पूर्वानुमान, सिंचाई की बेहतर सुविधा, कीटनाशकों का प्रभावी छिड़काव, फसल के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा सकती है।
यह उद्गार कृषि एवं पशु पालन विभाग मंत्री प्रोफेसर चौधरी चंद्र कुमार ने मंगलवार को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में दो दिवसीय ड्रोन उत्सव के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इससे पहले मुख्यातिथि प्रोफेसर चंद्र कुमार ने ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।
उन्होंने कहा कि यह तकनीक का युग है और वर्तमान समय में तकनीक तथा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बहुत परिवर्तन आए हैं इसको ध्यान में रखते हुए कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को अनुसंधान कार्यों पर जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान एवं शोध को प्रयोगशाला से खेत तक पहुंचाने के लिए भी सार्थक कदम उठाने चाहिए ताकि किसान लाभान्वित हो सकें।
चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने राज्य में ड्रोन तकनीक को अपनाने पर जोर दिया है और पालमपुर में ड्रोन उत्सव इस दिशा में कारगर सिद्ध होगा
उन्होंने कहा कि शाहपुर आईटीआई में ड्रोन प्रशिक्षण आरंभ किया गया है और आने वाले समय में प्रदेश के 11 अन्य आईटीआई में ड्रोन मैकेनिक इत्यादि कोर्स आरंभ करने का प्रावधान किया गया है उन्होंने कहा कि पुलिस ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू बनाए हैं।
इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने कहा कहा कि प्रदेश में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल का लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि इस तकनीक की शुरुआत पालमपुर नगर निगम की मैपिंग एवं अन्य विकास कार्य में की जाए। उन्होंने किसान और बागवानों को कीटनाशक छिड़काव एवं बीज इत्यादि लगाने के लिए क्लस्टर बनाकर ड्रोन उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल ने सभी विभागों को ड्रोन तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करने का सुझाव दिया ताकि विभागों का कामकाज सुगमता से समय पर हो सकें। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग हिमाचल प्रदेश में सराहनीय कार्य कर रहा है और आने वाले समय मे हिमाचल देश मे ड्रोन तकनीक प्रयोग करने वाला पहला राज्य बनेगा। सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस डॉक्टर अभिषेक जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर भारत सरकार में संयुक्त सचिव नंदिता गुप्ता, निदेशक उद्यान संदीप कदम, कुलपति चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय डॉ एच के चौधरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, सहायक सचिव फिक्की सुमित गुप्ता, निदेशक आईआईटी रोपड़ डॉ राजीव अहूजा, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मुकेश रिप्सवाल, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र, ड्रोन कंपनीज के प्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोमभद्रा का मकसद स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश व प्रदेश में एक अलग पहचान देना : डीसी

सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा ऊना : डीआरडीए ऊना में आज सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने मृतक युवक पर एनडीपीएस एकट तहत किया मामला दर्ज : मृतक युवक के पिता ने एससी कमिशन व एसएसपी को संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ की श्किायत

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने अढ़ाई वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ कर मौत का शिकार हो चुके युवक गुरदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर खाकी पर एक दाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ में कजरारी आंखों वाली माला बेचने वाली लड़की की चमकी किस्मत : फिल्म के लिए मिली इतनी फीस

महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और कजरारी आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लोग उनकी मुस्कान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!