पासिंग आउट परेड : सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प में नवआरक्षकों की पासिंग आउट परेड और शपथ समारोह आयोजित

by

होशियारपुर : 8 अक्टूबर: सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर में नवआरक्षकों (बैच सं० 58) की पासिंग आउट परेड और शपथ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 90 नवआरक्षक आरक्षक के रूप में पास आऊट हो कर अपनी-अपनी वाहिनीयों में शामिल । मुख्य अतिथि के रूप में पी.वी रामा सास्त्री, भारतीय पुलिस सेवा, अतिरिक्त` महानिदेशक, विशेष महानिदेशक मुख्यालय, सी.सु.बल (पश्चिमी कमांड) चंडीगढ़ का परेड में एस एस मंड, कमांडेंट (प्रशिक्षण), सहायक प्रशिक्षण केन्द्र खड़का एवं अधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम परेड के द्वारा मुख्य अतिथि को जनरल सैल्युट से सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और मार्चिंग कॉलम से सलामी ली। विभिन्न इनडोर और आउटडोर विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा पदकों से अलंकृत किया गया।
परेड के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें नवआरक्षकों ने विभिन्न राज्यों के पारम्परिक लोक नृत्यों को अनेकता में एकता के शानदार उदाहरण के रूप में प्रदर्शित किया। कुशलता से कोरियोग्राफ किए गए पारंपरिक और देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नूत्य प्रदर्शन ने परेड ग्राउंड में पूरे माहौल को रोमांचित करके दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, खड़का के समस्त स्टाफ , उनका परिवार , प्रशिक्षणार्थी, बी .एस .एफ . के सेवानिवृत अधिकारी तथा इन नव आरक्षकों के परिवार के सदस्यों, स्कूलों के बच्चों सहित होशियारपुर जिले के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे और परेड के दौरान इन नव आरक्षकों की करतल ध्वनि से हौसला अफजाई की । इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए हथियार हेंडलिंग के प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया । इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित किये गए आत्मसुख आत्मदेव आश्रम कनक मंडी तथा आशा किरण जहानखेला, होशियारपुर के विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि पी.वी रामा सास्त्री ने परेड के दौरान उनके आत्मविश्वास, कौशल और समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की जो परेड की पहचान है। उन्होंने बीएसएफ को कैरियर विकल्प के रूप में चुनने के लिए नवआरक्षकों की सराहना की और नव आरक्षकों को साहस और उत्साह के साथ देश की सेवा करने और राष्ट्र के आह्वाहन पर सेना एवं बल में शामिल होने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
परेड को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि पी.वी रामा सास्त्री, भा० पु० सेवा, अतिरिक्त महानिदेशक, विशेष महानिदेशक मुख्यालय, सी.सु.बल (वेस्टर्न कमांड) चंडीगढ़ ने नव आरक्षकों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत व सशक्त प्रहरी के रूप मे ढालने के लिए एस एस मंड, कमांडेंट (प्रशिक्षण), श्री रवि भूषण, द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशिक्षण) एवं पूरी प्रशिक्षण टीम के परिश्रम व प्रयासों की सराहना की I मुख्य अतिथि ने इन नव आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा दूर-दूर से परेड देखने के लिए आये इन नव आरक्षकों के परिवार के सदस्यों को बधाई भी दी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS का नया हेडक्वार्टर : 3 टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ – 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं...
article-image
पंजाब

एक शिक्षण संस्थान से सेवानिवृत साथियों की बैठक आयोजित

गढ़शंकर , 15 दिसंबर –  प्रवासी भारतीय इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से गढ़शंकर में आयोजित हुई। इस बैठक में पिछले लंबे समय तक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत...
article-image
पंजाब

भाजपा के सिर्फ 2 विधायक, एक ही स्कूटर पर बैठकर जा सकते हैं विधानसभा – मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज

पणजी  :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने शुक्रवार को आयोजित जनसभा में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। इसलिए पंजाब में बीजेपी के सिर्फ दो...
article-image
पंजाब

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान एक सिंतबर से शुरू : गुरनेक भज्जल

गढ़शंकर : सीपीआईएम की तहसील कमेटी की जनरल बॉडी की मीटिंग डॉक्टर भाग सिंह हॉल में करनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसे पार्टी के जिला सचिव और राज्य सचिवमंडल सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल...
Translate »
error: Content is protected !!