पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब : डीसी जतिन लाल ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन, पंचायत को जल्द टेंडर निकालने के निर्देश

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पुबोवाल में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत को इसके आगामी विकास के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि तालाब परिसर को बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और परिवारों के लिए आकर्षक एवं रमणीक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सके।May be an image of swimming, swan and lake
उपायुक्त ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोत किसी क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत होते हैं। इनके संरक्षण के साथ आसपास के क्षेत्र को सुविधाजनक और आकर्षक रूप दिया जाए तो ये स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और सामुदायिक गतिविधियों के बेहतर केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि हरोली क्षेत्र में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विज़न के अनुरूप क्षेत्र में ऐसे कई पुराने तालाबों को नया स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल स्रोतों के संरक्षण के साथ इनके आसपास के क्षेत्रों को भी लोगों के उपयोग के लिए बेहतर बनाया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि पुबोवाल तालाब को केवल जल स्रोत तक सीमित न रखते हुए इसके आसपास ऐसा वातावरण विकसित किया जाए, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकें। उन्होंने पंचायत को विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुबोवाल के प्रधान सुमन लाल, पूर्व प्रधान संतोष दास बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा तथा बीडीओ मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

रामपुर बुशहर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : विक्रमादित्य सिंह

श्राई कोटि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री ने की शिरकत रामपुर, 03 जुलाई – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर उपमंडल के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी मौत भ्रष्टाचार का मामला, मुख्यमंत्री के करीबी ही शामिल : जयराम ठाकुर

घुमारवीं में आयोजित अहल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की कार्यशाला में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। घुमारवीं/बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद – रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत नही करवाया तो 13 दिसम्बर तक करवा लें

ऊना, 11 दिसम्बर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला द्वारा स्टाफ नर्स के 21 पद बैच वाईज भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला की मौत : पति-बेटे का चल रहा इलाज : परिवार को 5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

 फिरोजपुर जिले के खाई फेमे के गांव में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला सुखविंदर कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!