जिले में किसान रजिस्ट्री के लिए सितंबर में 67 विशेष शिविर, मौके पर होगा पंजीकरण

by

एग्रीस्टैक के तहत कृषि विभाग की पहल; किसानों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 सितंबर। एग्रीस्टैक के तहत किसान रजिस्ट्री को गति देने तथा किसानों को विभिन्न किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ऊना द्वारा सितंबर माह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष किसान रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में कुल 67 स्थानों पर शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इन शिविरों में किसानों की किसान रजिस्ट्री मौके पर ही की जाएगी। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करवाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

अम्ब ब्लॉक में इन स्थानों पर शिविर

अम्ब ब्लॉक में 8 सितंबर को जबेहड़ पंचायत घर, 10 सितंबर को कलरूही पंचायत घर, 15 सितंबर को उपमहाल टकारला पंचायत घर, 17 सितंबर को लोहरा खास पंचायत घर, 23 सितंबर को अंदौरा उप्परला पंचायत घर तथा 29 सितंबर को धर्मशाला महंता पंचायत घर में सुबह 11:30 बजे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बंगाणा ब्लॉक में किसान रजिस्ट्री शिविर

बंगाणा ब्लॉक में 8 सितंबर को खुरवाई पंचायत घर, 10 सितंबर को मंदली पंचायत घर, 15 सितंबर को थानाकलां पंचायत घर, 22 सितंबर को हटली पंचायत घर तथा 25 सितंबर को रायपुर पंचायत घर में सुबह 11 बजे शिविर लगाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त एटीएम/बीटीएम स्टाफ द्वारा 8 सितंबर को तनोह, 9 सितंबर को मलांगड़, 16 सितंबर को बल्ह, 18 सितंबर को डीहर, 22 सितंबर को बौल तथा 24 सितंबर को अम्बेहड़ा धीरज पंचायत घर में सुबह 11 बजे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

गगरेट ब्लॉक में व्यापक कार्यक्रम

गगरेट ब्लॉक में 8 सितंबर को मावा सिंधियां पंचायत घर, 10 सितंबर को नकड़ोह, 15 सितंबर को बधेड़ा रायपूतां, 17 सितंबर को अम्बोटा, 21 सितंबर को बड़ोह तथा 25 सितंबर को गुगलेहड़ पंचायत घर में सुबह 11:30 बजे शिविर होंगे।

वहीं एटीएम/बीटीएम स्टाफ द्वारा 8 सितंबर को ओयल, 10 सितंबर को गगरेट, 11 सितंबर को भद्रकाली, 14 सितंबर को गोंदपुर बनेहड़ा, 16 सितंबर को पिरथीपुर खास, 18 सितंबर को गोंदपुर बनेहड़ा उप्परला, 19 सितंबर को दंगोह खास, 21 सितंबर को चलेट, 23 सितंबर को लोहारली, 25 सितंबर को अमलेहड़ा, 28 सितंबर को सलोह बेरी तथा 30 सितंबर को मावा सिंधियां पंचायत घर में सुबह 11 बजे शिविर लगाए जाएंगे।

हरोली ब्लॉक में भी होंगे विशेष शिविर

हरोली ब्लॉक में 9 सितंबर को समनाल पंचायत घर, 16 सितंबर को रोड़ा, 19 सितंबर को पालकवाह, 29 सितंबर को पुबोवाल तथा 30 सितंबर को ईसपुर पंचायत घर में सुबह 11 बजे किसान रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त एटीएम/बीटीएम स्टाफ द्वारा 9 सितंबर को पंडोगा निचला, 11 सितंबर को करमपुर, 15 सितंबर को चक्क खड्ड, 22 सितंबर को भदोड़ी तथा 28 सितंबर को कांगड़ पंचायत घर में किसान रजिस्ट्री शिविर लगाए जाएंगे।

ऊना ब्लॉक में कई स्थानों पर एक साथ शिविर

ऊना ब्लॉक में 8 सितंबर को बसोली निचली पंचायत घर तथा उपमहाल निचली भटोली पंचायत घर में शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 11 सितंबर को महाल उपरी देहलां तथा चलोला-1, 15 सितंबर को धमांदरी तथा चरतगढ़ निचला, 17 सितंबर को कोटला कलां उपरला स्थित कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर सोसायटी तथा खानपुर पंचायत घर में शिविर होंगे।

इसी प्रकार 19 सितंबर को कुरियाला तथा लमलेहड़ी उप्परली, 22 सितंबर को मलाहत तथा माजरा, 25 सितंबर को सासन तथा नारी निचली और 29 सितंबर को टब्बा तथा रायपुर उप्परला पंचायत घर में सुबह 11 बजे किसान रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जाएंगे।

पहले भी आयोजित हो चुके हैं शिविर

कृषि विभाग के अनुसार विभिन्न उपमंडलों में 3 और 5 सितंबर को पांच शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि 7 सितंबर को सैंसोंवाल में भी एक शिविर आयोजित किया गया।

निर्धारित स्थान और समय पर पहुंचें किसान: डॉ. प्रेम सिंह

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर अपनी किसान रजिस्ट्री अवश्य करवाएं।

उन्होंने कहा कि शिविरों में कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में धारा-118 की मंजूरियों पर हाईकोर्ट सख्त : सरकार से 10 साल का पूरा रिकॉर्ड तलब

जमीन खरीद की अनुमति देने के आधार, आवेदन खारिज करने के कारण और सरकारी खजाने को होने वाली आय का भी मांगा ब्योरा; पहाड़ों की सुरक्षा और पर्यावरण से समझौता नहीं करने की हिदायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3,383 करोड़ की संपत्ति वाला विधायक बना भिखारी : घाटकोपर की सड़कों पर मांगी मदद

जैन धर्मगुरु नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर बदला हुलिया; लोगों से मदद मांगकर समझने की कोशिश की कि जरूरतमंदों के प्रति समाज का व्यवहार कैसा है मुंबई। मुंबई के घाटकोपर पूर्व से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : नशे की समस्या को रोकने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा पिछले दो वर्षों में उनके मानदेय में दो गुना वृद्धि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुविधा से वंचित 120 गाँवों के लिए एफआरए के तहत प्रस्ताव तैयार : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश...
Translate »
error: Content is protected !!