मंडी में रिकॉर्ड अंतर से कमल खिले और प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल दें : कंगना रनौत

by

एएम नाथ। मंडी : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को पूरी तरह से तैयार हैं। बीजेपी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कंगना को चुनावी मैदान में उतारा है।  इस बीच एक्ट्रेस पूरी तरह से चुनावी माहौल में ढल चुकी हैं।  कंगना रनौत जोर-शोर से चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं। सोमवार (1 अप्रैल) को अपने लोकसभा क्षेत्र मंडी पहुंची, जहां उन्होंने बीजेपी की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान कंगना ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

BJP की बैठक में शामिल हुईं कंगना :   बीजेपी कार्यालय में कंगना रनौत का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें हिमाचल की पारंपरिक टोपी और शॉल पहनाई गई। कंगना ने बीजेपी की इस बैठक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह कार्यकर्ताओं से घिरी नजर आ रही हैं। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना रनौत ने भी बीजेपी के ‘अबकी बार, 400 पार!’ के चुनावी नारे को दोहराया। कंगना ने फोटोज शेयर कर कहा, “प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी, हमारे विधायकों, अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंडी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया।”  उन्होंने चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की बात कही। कंगना ने आगे कहा, “हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार मंडी में रिकॉर्ड अंतर से कमल खिले और प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल दें।” इससे पहले कंगना रनौत ने मंडी में भीमाकाली मंदिर में पूजा भी की। वह मंदिर में जीत के लिए माता का आशीर्वाद लेती नजर आईं।

मंडी में किया था रोड शो : चुनाव के लिए कंगना रनौत ताबड़तोड़ अंदाज में प्रचार करती नजर आ रही हैं। बीते दिनों उन्होंने मंडी में रोड शो और रैली को भी संबोधित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थीं।  गौरतलब है कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारकर बीजेपी ने इसे हॉट सीट बना दिया है। हालांकि यहां उनकी राह उतनी भी आसान नहीं होने वाली है। मंडी लोकसभा क्षेत्र में हिमाचल के पूर्व शाही परिवारों का अच्छा-खासा प्रभाव रहा है। बात कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में देखा जाएगा। उनकी ये फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी, जिसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिट्रस की फसल का कराएं बीमा 20 दिसंबर तक आम व 14 फरवरी तक, डीसी राघव शर्मा ने बीमा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऊना, 22 नवंबरः पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने अधिक से अधिक किसानों से फसल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियो पंडोह डैम में गिरी : एक की मौत

रोहित भदसाली।  मंडी  : पंडोह-कुकलाह मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पंडोह झील में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गये जिन्हें...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में लगेगा मोबाइल पासपोर्ट कैंप : अमित मेहरा

22 से 24 अप्रैल तक परिधि गृह परिसर में मिलेगा लाभ कहा, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, नागरिकों को मिलेगी सुविधा एएम नाथ। चंबा :  जिला मुख्यालय चंबा के परिधि गृह परिसर में 22...
Translate »
error: Content is protected !!