पिता का शव सुबह कमरे से मिला : झील में तैरती शाम को मिला बेटे का शव

by

एएम नाथ । बंगाणा :  हमीरपुर जिले के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गोबिंद सागर झील के लठयाणी घाट पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला उसी दिन सुबह मृतक के पिता का शव सकरोहा कमरे में पाया गया था। इस दोहरी त्रासदी ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों ने जब झील में एक शव को तैरते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित चौधरी टीम सहित मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव की पहचान अशोक कुमार, पुत्र मौजी राम, गांव सकरोहा, तहसील ढटवाल, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

इस बात की पुष्टि थाना बंगाणा के प्रभारी रोहित चौधरी के साथ-साथ बड़सर के डीएसपी लालमन शर्मा ने भी की है। पुलिस के अनुसार शव पहचान जेब में मिले दस्तावेज से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्टता आएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले सुबह अशोक कुमार के पिता मौजी राम का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। एक ही दिन में पिता-पुत्र की इस प्रकार की मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर गहराई से जांच शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत ने अब सोनिया गांधी पर हमला बोला : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार सोनिया गांधी ने किया अपमानित

एएम नाथ। कुल्लू :  मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अब कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी  पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Rafale के बाद Su-57 की एंट्री? भारत-रूस के बीच 75 फाइटर जेट पर बातचीत

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 को लेकर बातचीत तेज हो गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थ्यूलियम लेजर प्रोस्टेट, किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका: डॉ. मनोज शर्मा

होशियारपुर, 9 जुलाई: “थ्यूलियम लेजर आजकल प्रोस्टेट और किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका है। थ्यूलियम लेजर किसी भी आकार के अवरोधक प्रोस्टेट और मूत्र पथरी के इलाज के लिए एक एनर्जी कुशल और मिनिमली इनवेसिव तकनीक है। बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया उम्रदराज़ पुरुषों की सबसे आम मूत्र संबंधी समस्या है, जो असुविधा और दर्द के साथ मूत्र प्रवाह में गंभीर रुकावट के रूप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
Translate »
error: Content is protected !!