पिता बोले- शादी से रिश्ते खत्म नहीं होते : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रितु नेगी को इनाम से बाहर रखने पर उठे सवाल :

by

एएम नाथ।  नाहन: हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए घोषित पुरस्कारों में भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रितु नेगी का नाम शामिल नहीं होने पर सवाल उठने लगे हैं। हिमाचल की कबड्डी टीम में शामिल चार खिलाड़ियों में से तीन को एक-एक करोड़ रुपये और पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक की नौकरी देने की घोषणा की गई है, जबकि रितु नेगी को इस सूची में शामिल नहीं किया गया।

रितु नेगी सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र से संबंध रखती हैं। उनके परिवार का कहना है कि उन्होंने करीब 20 वर्ष हिमाचल के लिए खेलते हुए प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और कई पदक जीते हैं। परिवार ने सवाल उठाया है कि शादी के बाद दूसरे राज्य में रहने से हिमाचल के प्रति उनका योगदान कैसे खत्म हो सकता है।

पिता बोले- शादी से रिश्ते खत्म नहीं होते

रितु नेगी के पिता भवान नेगी ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि शादी होने से किसी बेटी के अपने प्रदेश से रिश्ते खत्म नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि रितु ने करीब 20 वर्ष हिमाचल को दिए और प्रदेश के लिए कई पदक जीते।

उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद हिमाचल की चार बेटियों की उपलब्धि की सराहना की गई थी, लेकिन पुरस्कार की घोषणा के समय रितु को सूची से बाहर कर दिया गया।

हरियाणा में हुई है शादी

रितु नेगी की शादी हरियाणा के पानीपत में हुई है। उनके पति रोहित गुलिया भी कबड्डी खिलाड़ी हैं और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी हरियाणा सरकार की ओर से भी रितु नेगी के लिए किसी पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है।

रितु वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं। वह भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। उनके पिता हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में मुख्य अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

अन्य खिलाड़ियों के लिए घोषित पुरस्कार

हिमाचल सरकार की ओर से एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी टीम की खिलाड़ी पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति को एक-एक करोड़ रुपये तथा पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक की नौकरी देने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा मैराथन में रजत पदक जीतने वाले सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपये और 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली चंबा की सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

बलदेव तोमर ने सरकार से मांगा जवाब

शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने रितु नेगी को पुरस्कार सूची से बाहर रखने पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने इसे रितु नेगी के साथ सौतेला व्यवहार बताते हुए कहा कि वह शिलाई की बेटी हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश तथा हिमाचल का नाम रोशन किया है।

बलदेव तोमर ने कहा कि किसी खिलाड़ी की शादी हरियाणा में होने से उसकी हिमाचली पहचान और प्रदेश के लिए किए गए योगदान को समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से पूछा कि रितु नेगी को एक करोड़ रुपये के पुरस्कार से बाहर रखने का आधार क्या है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्र समाप्त -5 बैठकें 33घंटे चली, 379 प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करवाए : कुलदीप सिंह पठानियां

  एएम नाथ। धर्मशाला :. हिमाचल विधानसभा सत्र समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोघित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 परीक्षा केंद्रों में 3173 विद्यार्थी देंगे एचपी अलाइड सर्विस : रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक सिंगल सैशन में होगी परीक्षा

रोहित भदसाली। ऊना, 7 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाएं परीक्षा 2023 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उपायुक्त ऊना जनित लाल ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल की गुणवत्ता का ध्यान रखें, सैंपलिंग-टेस्टिंग बढ़ाएं : डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 26 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और फील्ड में अधिक से अधिक सैंपलिंग एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल, डीसी राघव शर्मा ने घटनास्थल का किया दौरा,

ऊना 21 मार्चः जिला ऊना के पंजोआ में मैड़ी मेला से पंजाब के तरनतारन लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!