पिपलू मेले का भव्य आगाज, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया शुभारंभ : नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान -विक्रमादित्य

by
तनोली-बल्ह खालसा सड़क के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा
रोहित जसवाल /एएम नाथ। बंगाणा (ऊना), 24 जून. जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का बुधवार को भगवान श्री नरसिंह देव मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण तथा पारंपरिक टमक वादन के साथ तीन दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी मृदु शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।May be an image of dais and text
इससे पूर्व मंत्री ने बंगाणा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और स्थानीय संस्कृति की झलक से सजी शोभायात्रा में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भगवान श्री नरसिंह देव के चरणों में नमन कर क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिपलू मेला लोक आस्था, संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनएकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले का स्वरूप लगातार व्यापक हो रहा है और आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।May be an image of one or more people and wedding
उन्होंने कहा कि विकास के साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को भी मजबूत बनाए रखना आवश्यक है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और सामाजिक कुरीतियां समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक जागरूकता और सामाजिक सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से पूर्वजों के आदर्शों को अपनाने तथा प्रदेश और क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
लोक निर्माण मंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से ग्रामीण विकास को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों और अधिकारों की आवाज को वह निरंतर मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी के माध्यम से प्रदेश की सड़कों के उत्थान तथा दूरदराज क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क के सुधार एवं विस्तार के लिए हजारों करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने में सफलता मिली है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को स्मरण करते हुए उनके जनसेवा भाव को प्रेरणास्रोत बताया।
मंत्री ने कुटलैहड़ क्षेत्र की तनोली-बल्ह खालसा सड़क के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा बालकरूपी सड़क के विस्तार कार्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मेले के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली लोक गायक काकू राम ठाकुर की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उनके लोकप्रिय पहाड़ी गीतों पर पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। नाटी की थाप पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी कलाकारों और स्थानीय लोगों के साथ झूमते नजर आए। विधायक विवेक शर्मा सहित उपस्थित लोगों ने भी कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।May be an image of one or more people
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिपलू मेले को लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप और अधिक व्यापक एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पिपलू में मेला मैदान का विकास किया जा रहा है तथा अगले वर्ष से मेले का आयोजन नए मैदान में कराने का प्रयास रहेगा।
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बंगाणा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू की गई है, जबकि थानाकलां अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में सिविल कोर्ट की स्थापना सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले कुटलैहड़ के प्रतिभावान खिलाड़ी निखिल कुमार को सम्मानित किया। इसके अलावा पीजीआई चंडीगढ़ में सेवाएं दे रहे मुच्छाली निवासी सतपाल धीमान को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत मंत्री ने मेला परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव देशराज मैडगिल, संजय सैनी, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, मेला समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती समेत तीन और खड्ड में डूबे : पानी की गहराई का पता न चलने पर गई जान

एएम नाथ । कांगड़ा : पुलिस चौकी लंज के तहत गाहलियां में वीरवार को बनेर खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ के रहने वाले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लिए छात्र आईईएलटीएस के बिना भी कर सकते हैं पूरा पैसा : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले छात्र वीज़ा मिलने के बाद पूरा पैसा चुकाने की सुविधा ले सकते हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध हुआ ठुस्स : खन्ना ….कहा, पंजाब में नशों की भेंट चढ़ रहे युवा, नशा तस्करों को पंजाब सरकार की ढील

होशियारपुर 08 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध पूरी तरह ठुस्स हो चूका है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में 8 सितम्बर तक जमा करवाएं परमिट के आवेदन

धर्मशाला, 1 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक 12 सितंबर को शिमला स्थित परिवहन विभाग के निदेशालय में होगी। इस बैठक में वाहनों के परमिट से संबंधित मामले रखे जाएंगे। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप...
Translate »
error: Content is protected !!