मानव सेवा वेलफेयर सोसायटी ने ग्रामीणों को भेंट की एंबुलेंस

by
गढ़शंकर, 24 जून : मानव सेवा वेलफेयर सोसायटी, पदराना की ओर से जरूरतमंद लोगों को 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गांव वासियों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों ने एंबुलेंस को गांव को समर्पित करते हुए कहा कि यह सेवा बीमारी और दुर्घटना जैसी आपात परिस्थितियों में लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी।
इस मौके पर जानकारी देते हुए सोसायटी के चेयरमैन अजय कुमार राणा, जगदीप सिंह राणा, रमन राणा, वरुण गुप्ता, विक्की अग्रवाल, जतिंदर कुमार निक्का, शमशेर सिंह, लखवीर सिंह, जसकरण सिंह बिट्टू जेलदार, पूर्व सरपंच रमन कुमार और गणसाम राणा ने बताया कि मानव सेवा वेलफेयर सोसायटी लंबे समय से समाज भलाई के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि गांव पदराना के लोगों को बीमारी अथवा सड़क हादसों के दौरान आपात स्थिति में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए सोसायटी ने एंबुलेंस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।
सोसायटी सदस्यों ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता भी की जाती रही है। गांव के पूर्व सरपंच रमन कुमार ने इस सराहनीय पहल के लिए सोसायटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, कल्याण राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं कुलदीप चौहान और यतिन चौहान ने गांव के एनआरआई समुदाय, समस्त ग्रामीणों तथा सोसायटी के सभी सदस्यों का इस नेक कार्य में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी की सरकार ने किए वादे पूरे नहीं किये- भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर, 25 सितम्बर: गढ़शंकर से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक सरदार सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां ने आज गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की। इस मौके उन्होंने संबोधित करते कहा...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबलों में ब्लॉक के बिभिन्न स्कूलों ने टीचर्स ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर :   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिंसिपल किरपाल सिंह ब्लॉक नोडल ऑफिसर गढ़शंकर-2 की अगुआई में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबला करवाया गया। जिसमें ब्लॉक के बिभिन्न टीचर्स...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर : PM मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली : देश के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह...
article-image
पंजाब

किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होता है युवा वर्ग : प्रीत कोहली

 जिला स्तरीय युवा दिवस पर स्कूलों व कॉलेजों के साहित्यिक एवं फाइन आर्ट्स मुकाबले आयोजित होशियारपुर, 21 जनवरी:  युवक सेवाएं विभाग, पंजाब की ओर से सर्वजीत सिंह आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल एवं युवा...
Translate »
error: Content is protected !!