पिपलू मेले के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत……..बोले ..पिपलू मेला न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 6 जून. कुटलैहड़ के ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेले के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर आयोजन की गरिमा को नई ऊंचाई दी। उन्होंने श्री नरसिंह देव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और उनकी धर्मपत्नी  मृदु शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक श सुदर्शन सिंह बबलू तथा पूर्व विधायक गणेश दत्त बरवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
May be an image of 7 people and text that says "Y@ YO BANG 版FI H. D&aera &cther 一 TET Contact CH :98051 980519677 677"
श्री पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि पिपलू मेला न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब है, बल्कि यह हिमाचल की सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सामूहिक चेतना का उत्सव भी है। उन्होंने सरकार द्वारा मेले को राज्यस्तरीय दर्जा प्रदान करने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए इसे लोक संस्कृति को संरक्षण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने हिमाचल को समृद्ध संस्कृति का दर्पण बताते हुए
कहा कि हिमाचल केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है। यहां की जनता धार्मिक मूल्यों से जुड़ी है और जब भी देश को ज़रूरत पड़ी, प्रदेश के जवानों ने आगे बढ़कर बलिदान दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए कांगड़ा के जवान को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान का जिक्र किया।
May be an image of 8 people and text
श्री पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन उन पर राज्य का पूर्ण अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हर फोरम पर इस बात को उठ रहे हैं कि हिमाचल में संसाधन तो अपने हैं पर उन पर अपना अधिकार नहीं है । इसमें केंद्र की ओर से समानुपातिक हिस्सा प्रदेश को मिलना चाहिए।
May be an image of 9 people, crowd, dais and text that says "JY JYOT TENT TENTHOUSE HOUSE HETA MANG SAYSE EAY"
उन्होंने बताया कि इस विषय पर में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, इसमें लोकतंत्र की मजबूती, संसाधनों पर राज्यों के अधिकार, दल-बदल कानून को अधिक कड़ा बनाने और मूल्य आधारित राजनीति जैसे अहम विषयों पर व्यापक विमर्श किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश की राजनीतिक परिपक्वता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की जनता ने प्रदेश और केंद्र में संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए दोनों सरकारों को जनादेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल को उसके संसाधनों पर वैधानिक अधिकार दिलाने के लिए वे हर मंच पर आवाज बुलंद करते रहेंगे।
इस दौरान अपने संबोधन चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि पर्वों- त्योहारों से सजी देवभूमि हिमाचल ऐसी पुण्य धरा है जहां हर मेला, हर उत्सव सिर्फ परंपरा नहीं, जनभावना का जीवंत उत्सर्ग होता है।
यहां लोक आस्था मिट्टी की तरह है, जिसमें संस्कृति की जड़ें गहराई तक फैली हुई हैं, और हर आयोजन उन जड़ों को सींचने का कार्य करता है। यहां मेलों की समृद्ध पुरातन परंपराएं है। उन्होंने पिपलू मेले की शुभकामनाएं देते हुए कह कि यह लोक आस्था का पर्व है। उन्होंने ने बताया कि बीते साल उन्होंने अंब में श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की नई धारा आरंभ की है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसे आगे और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
May be an image of ‎4 people and ‎text that says "‎JY TEN B اآزز τι All Alltypes Sound,H Sound, SpL CC M.:9L 1.P) adals Marria ER SHA 2 56‎"‎‎
इस अवसर विधायक विवेक शर्मा ने मेले में पधारने पर श्री पठानिया का आभार जताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से मेले की गरिमा और उत्साह दोनों बढ़े हैं। उन्होंने मेले को भव्य स्वरूप देने में जनता से मिले व्यापक सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक विशेष पहल के रूप में 7 जून को ‘कुटलैहड़ महोत्सव’ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसकी सांस्कृतिक संध्या बंगाणा के भलेत में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में पधारेंगे।
सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक व आधुनिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कुमार साहिल समेत तमाम कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से मेले में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव देशराज मौदगिल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह, कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधिगण, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच पुलों सहित रक्षा मंत्री ने 75 बुनियादी परियोजनाएं राष्ट्र को की समर्पित

एएम नाथ। शिमला :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा 2236 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 74 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपनी रिपोर्ट देंगी : शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार दोपहर बाद शिमला से नई दिल्ली रवाना हुईं। वह शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में खोले जाएंगे 42 कार्यालय, 250 पद होंगे सृजित : विभाग के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों का करवाया जाएगा केवाईसी – नरदेव सिंह कंवर

बिलासपुर 28 सितंबर :  भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 42 कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यालयों के संचालन के लिए 250 पद सृजित होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव...
हिमाचल प्रदेश

भारी बरसात के चलते आईटीआई काउंसलिंग 22 तक बढ़ाई

ऊना: 20 अगस्त: प्रदेश में भारी बरसात के चलते प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा आईटीआई में प्रवेश हेतु चयनित सभी प्रशिक्षुओं के प्रमाण-पत्रों की जांच पड़ताल करने व फीस जमा करवाने की तिथि को 22...
Translate »
error: Content is protected !!