पिपलू मेले में आस्था और संस्कृति का संगम, दूसरे दिन विधायक सुदर्शन सिंह बबलू रहे मुख्य अतिथि बोले… हमारी लोक परंपराओं की जीवंत पहचान हैं मेले

by
रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 25 जून. जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 के दूसरे दिन भगवान श्री नरसिंह देव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और विभिन्न आकर्षणों में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
मेले के दूसरे दिन श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी किरनदीप कौर भी रहीं। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मृदु शर्मा ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि पिपलू जैसे मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं की जीवंत पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति, प्रशासन तथा क्षेत्रवासियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और समग्र विकास को नई गति दी जा रही है। प्रथम चरण में लगभग 206 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर कार्य आरंभ होगा, जिसका शुभारंभ शीघ्र मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में चिंतपूर्णी क्षेत्र के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये व्यय करने की योजना है।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिपलू मेले को लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पिपलू में आधुनिक मेला मैदान विकसित किया जा रहा है, ताकि भविष्य में मेले का आयोजन और बेहतर सुविधाओं के साथ किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 26 जून को भलेत में आयोजित होने वाली कुटलैहड़ महोत्सव की स्टार नाइट में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
डॉग शो बना आकर्षण का केंद्र
मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के क्रम में गुरुवार को आयोजित डॉग शो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न नस्लों के प्रशिक्षित श्वानों ने अपने शानदार करतबों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों, स्थानीय उत्पादों की दुकानों तथा अन्य स्टॉलों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन तथा मेला समिति द्वारा समुचित प्रबंध किए गए थे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सोनू गोयल, खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कंवर थाना कलां में रखेंगे जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन की आधारशिला

ऊना, 2 दिसंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थाना कलां में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : कल पट्टा में रिहर्सल होगी

पट्टा मेहलोग, 27 अप्रैल : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों के होने वाले चुनाव के लिए कवायद शुरु कर दी है। इसी कड़ी में विकास खंड पट्टा के कार्यालय में बीडीओ कुलदीप सिंह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र के कक्ष में मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली को...
Translate »
error: Content is protected !!