पिस्तौलों व तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक युवकों ने किया हमला : आढ़ती की दुकान में घुसकर साढ़े सात हजार रुपये लूटे, लैपटॉप व बॉयोमेट्रिक मशीन तोड़ी, दो को किया घायल

by

सैला खुर्द (गढ़शंकर) – इलाके में दिन प्रतिदिन लूटेरों का आतंक बढ़ रहा है वह जब चाहे लोगों को अपनी लूट का शिकार बना रहे हैं और पुलिस प्रशासन मात्र जांच चल रही है कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बुधवार को देर शाम सवा सात बजे सैला खुर्द अनाज मंडी में उस वक्त दहशत फैल गई जब ढिलो सीड स्टोर पर बाइक पर सवार होकर आए आठ नकाबपोश लूटेरों ने पिस्तौल दिखाकर दो लोगों से साढ़े सात हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए, विरोध करने पर लूटेरों ने दो लोगों को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। सीड स्टोर पर काम करने वाले बलवीर सिंह, परमजीत सिंह व विकास कुमार ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे इस दौरान 7-8 हथियारबंद युवक दुकान के अंदर आ गए उनके हाथों में पिस्तौल व तेजधार हथियार थे ने आते ही हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दो मोबाइल फोन, विकास से पांच हजार रुपये व बलवीर सिंह से अढ़ाई हजार रुपये छीनकर पद्दी सूरा सिंह गांव की ओर अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस घटना में बलवीर सिंह, परमजीत सिंह व विकास लुटेरों से भिड़ गए जिसके कारण वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी लूटेरों के चेहरे नकाब से ढके हुए थे और उन्होंने दुकान में रखे लैपटॉप व कैश मशीन को भी तोड़ दिया।लूट की यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सैला चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह, एसएचओ माहिलपुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनता बुक डिपो के समाजसेवी रविंदर कुमार काला ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने किया काला से मुलाकात, पर्यावरण जागरूकता को लेकर हुई चर्चा होशियारपुर/दसूहा/ दलजीत अजनोहा :  पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जनता बुक डिपो के संचालक...
article-image
पंजाब

बच्चों से मुलाकात डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को बच्चों की रुचि के हिसाब से गतिविधियां करवाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व आब्र्जवेशन होम का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जहां बच्चों से मुलाकात कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ बम ब्लास्ट के पीछे किसकी साजिश? अब तक दो गिरफ्तार – अब NIA की टीम संभालेगी कमान;

चंडीगढ़। सेक्टर-26 में हुए बम धमाकों के आरोप में काबू किए गए दो संदिग्ध हमलावरों ने एनआइए भी पूछताछ करेगी। हमलों के पीछे का करण पता लगाने के लिए उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे...
article-image
पंजाब

सदरपुर में हुई अवैध माइनिंग के मामले में जमीन मालिक और गांव कुनैल में लगे क्रेशर के खिलाफ मामला दर्ज  

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने वन  विभाग के  रेंज अफसर की शिकायत पर गांव सदरपुर में  हुई अवैध माइनिंग के मामले में जमीन मालिक और गांव कुनैल में लगे क्रेशर के खिलाफ मामला दर्ज कर...
Translate »
error: Content is protected !!