पी.एम विश्वकर्मा स्कीम योजना के अंतर्गत जिले के शिल्पकारों व कारीगरों को किया जाएगा प्रोत्साहित: कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने पी.एम विश्वकर्मा योजना के प्रचार संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ की बैठक
होशियारपुर, 27 अक्टूबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज पी.एम विश्वकर्मा योजना संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के समूह ब्लाक विकास व पंचायत अधिकरियों, और ई.ओज को हिदायत जारी की कि इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए व योग्य व्यक्तियों की रजिस्ट्रेशन करवाई जाए ताकि आम लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंच सके।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भारत सरकार की ओर से पिछले दिनों विश्वकर्मा दिवस के दिन पी.एम विश्वकर्मा योजना शुरु की गई थी। इस योजना के अंतर्गत जिले के शिल्पकारों व कारीगरों की आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उचित प्रशिक्षण मुहैया करवाया जाएगा व टूल किट्स उपलब्ध करवाई जाएंगी। उनके कौशल को उत्साहित करने व स्व रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए 5 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मुहैया करवाया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन शुरु की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ मुहैया करवाने के लिए गांवों व शहरों में बने कामन सर्विस सैंटर(सी.एस.सी) के माध्यम से योग्य शिल्पकारों व कारीगरों की ओर से रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है और इस योजना संबंधी जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से जिले में अलग-अलग कैंप भी लगाए जाएंगे ताकि योग्य व्यक्तियों को इस योजना के बारे में जागरुक किया जा सके।
जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 18 तरह के धंधे शामिल किए गए हैं, जिसके साथ जुड़े कारीगर इस योजना का लाभ ले सकेंगे जैसे कि बढ़ई, किश्ती बनाने वाले, हथियार साज, लोहार, टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, माला बनाने वाले, दर्जी, धोबी, गुडिय़ा व खिलौने बनाने वाले, नाई, मछली पकडऩे के लिए जाल बनाने वाले शामिल है।
बैठक में अजय कौशल सेठू, निपुण शर्मा, जतिंदर सैनी के अलावा अलग-अलग ब्लाकों के बी.डी.पी.ओज, नगर पंचायत व नगर कौंसिल के अधिकारी, पंजाब कौशल विकास निगम, सी.एस.सी व लीड जिला मैनेजर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आशा वर्करों एवं फैसिलिटेटरों की सेवानिवृत्ति आयु हुई 62 वर्ष : फैसिलिटेटर्स के टूर भत्ते में वृद्धि, 58 वर्षीय बर्खास्त वर्कर्स हुईं बहाल

गढ़शंकर, 29 नवंबर: डेमोक्रेटिक आशा वर्कर्स फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष मनदीप कौर बिलगा, महासचिव शकुंतला सरोई, परमजीत कौर मान, सरबजीत कौर मचाकी, परमजीत कौर मुदकी, गुरमिंदर कौर गुरदासपुर और शुसमा सरोआ ने...
article-image
पंजाब

संत बाबा हरि सिंह स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर गुरमत समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत बाबा हरि सिंह कहारपुर की याद में सिख एजुकेशनल काउंसिल के अधीन चल रहे संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर द्वारा नए स्कूल सत्र के शुभारंभ के अवसर पर...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय अनुसंधान मिशन के अंतर्गत सीनियर सैकंडरी स्कूल बोडा में ब्लॉक स्तरीय गणित मेला का आयोजित 

गढ़शंकर, 22 दिसंबर: पंजाब शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह और स्कूल प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसंधान मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय गणित मेला का आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ‘फास्टैग’ जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से आईएचएमसीएल ने हटाया

नई दिल्ली।  सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!