पीआरटीसी की बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें हटाने के आदेश

by

एसजीपीसी ने जताई आपत्ति
अमृतसर :
पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी) तथा पैपसू की कुछ बसों के ड्राइवरों तथा कंडक्टरों द्वारा अपनी बसों पर जरनैल सिंह भिंडरावाल तथा समर्थकों की तस्वीरें लगाई गई हैं। जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब पुलिस ने बसों पर से भिंडरावाले आदि की तस्वीरें हटाने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुलिस विभाग की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।
डी.जी.पी. पंजाब कार्यालय की तरफ से राज्य के कमिश्नरों एवं जिला प्रभारियों को इस आश्रय को लेकर आदेश जारी करने के अलावा बसों के नंबर भी बताए हैं। इनमें बरनाला, बठिंडा तथा संगरूर के डिपो से संबंधित पीआरटीसी तथा पैपसू की कुछ बसों पर जरनैल सिंह भिंडरावाला तथा जगतार सिंह हवारा की तस्वीरों के अलावा कुछ भडक़ाऊ शब्दावली भी लिखी होने की पुष्टि की गई है। डीजीपी ने इन तस्वीरों तथा भडक़ाऊ नारों को सार्वजनिक स्थानों एवं सरकारी बसों से जल्द हटाने के आदेश दिए हैं।
दूसरी तरफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैंबर गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने पुलिस के इन आदेशों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पुलिस के आदेशों में जरनैल सिंह भिंडरावाला तथा अन्य समर्थकों की तस्वीरों को आपत्तिजनक बताया गया है, जो कि गलत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या : कारोबारी ने करवाई 2.5 लाख की सुपारी देकर , करना चाहता था दूसरी शादी

लुधियाना : लुधियाना में डेहलों रोड स्थित वी मैक्स रेस्टोरेंट में खाना खाकर देर रात घर लौटते समय लुटेरों ने कारोबारी अनोख मित्तल और उनकी पत्नी मानवी मित्तल उर्फ लिप्सी पर हमला कर दिया...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज , होशियारपुर में विदायगी समारोह का धूम धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर एम भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-2 की ओर...
article-image
पंजाब

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेडमैन का परिणाम घोषित, 373 उम्मीदवार चयनित

एएम नाथ। मंडी, 19 मार्च। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया है कि पड्डल ग्राउंड मंडी में 18 नवंबर से 23 नवम्बर से 2024 तक मंडी, कुल्लू और लाहौल...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता पंदरवाड़ा मनाने की तैयारियाँ पूरी : डॉ. रवजोत सिंह

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार शहरवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता...
Translate »
error: Content is protected !!