पीएचजी जवान की मौत मामले में 5 निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, 5 गिरफ्तार – मजीठिया ने आरोप लगाया कि बिना मुख्यमंत्री के आदेश के पुलिस गुरुघर में घुसकर गोली चलाने जैसा बढ़ा कदम नहीं उठा सकती

by

कपूरथला : दो गुटों के निहंगों द्वारा सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो पुलिस पर पथराव और फायरिंग होने के बाद एक होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई थी। सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग में पीएचजी जवान की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की तलाश जारी है।
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग में पीएचजी जवान की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की तलाश जारी है।

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया :मजीठिया ने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर लोधी में बिना मुख्यमंत्री के आदेश के पुलिस गुरुघर में घुसकर गोली चलाने जैसा बढ़ा कदम नहीं उठा सकती। शुक्रवार को जालंधर पहुंचे अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने प्रेसवार्ता कर सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस की ऐसी क्या मजबूरी थी जो इतना बड़ा कदम उठाना पड़ गया? मजीठिया ने आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान के आदेश के बिना गोली नहीं चल सकती।
मजीठिया ने मुख्यमंत्री की गुरुद्वारा के मुखी बाबा बलवीर सिंह के साथ फोटो साझा की और कहा कि बाबा बलवीर सिंह के सीएम मान के साथ पारिवारिक रिश्ते हैं। उनकी बहन मनप्रीत कौर बाबा बलवीर सिंह द्वारा संचालित स्कूल में नौकरी करती हैं। इतना ही नहीं, सीएम की पत्नी व बहन दोनों ही तीज के त्योहार पर बाबा बलवीर सिंह के स्कूल में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचीं थीं।
मजीठिया ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में दोनों गुटों में पहले से विवाद चला आ रहा था। इन गुटों का फैसला आपस में दल खालसा में बैठकर होना था, न कि पुलिस की गोलीबारी से। मजीठिया ने कहा कि गुरुद्वारे में सुबह पाठ चल रहा था। इस दौरान सुबह-सुबह इस तरह की घटना होना निंदनीय है। उच्च अधिकारी बैठकर दोनों पक्षों के मुद्दे को हल कर सकते थे। मजीठिया ने गुरुद्वारा साहिब में जूते पहनकर जाने पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने मीडिया को कुछ फोटोज दिखाई और सरकार को जमकर घेरा। मजीठिया ने गोलियां चलाते पुलिसकर्मी की वीडियो भी दिखाई। कहा कि वह जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब में खड़ा है और फायरिंग कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेंशन अदालतों का आयोजन : पेंशन धारकों के लिए जारी किए ये नए आदेश

चंडीगढ़ : राज्य में पेंशन धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए पेंशन संबंधी लंबित समस्याओं के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत का मामला : पुलिस की ओर से चार टीमों का गठन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी सुरेंद्र लांबा

होशियारपुर, 21 अक्टूबर :   बीती शाम थाना बुल्लोवाल क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या के मामले में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार विशेष टीमों का गठन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

गढ़शंकर में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या : आरोपी की तलाश में पंजाब-हिमाचल में पुलिस की 4 टीमें

गढ़शंकर :  गढ़शंकर के गांव महिंदवाणी गुज्जरां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हिमाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर अपनी...
article-image
पंजाब

12 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के संबंधि में सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

लोक अदालत के लाभ के बारे में अधिक से अधिक प्रचार करने की दी हिदायत होशियारपुर, 09 फरवरी: सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से 12 मार्च को लगाई...
Translate »
error: Content is protected !!