पीएम का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यक कल्याण के लिए व्यापक कार्यक्रमः लालपुरा

by

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने किया ऊना का दौरा
ऊना, 30 अक्तूबरः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार अल्पसंख्यक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। यह बात लालपुरा ने आज ऊना में अधिकारियों के साथ एक बैठक में कही। बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी एवं जैन धर्म शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति अपनाई है, जिसका उद्देश्य उनका शैक्षणिक सशक्तिकरण, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे का निर्माण करना हैं। लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृतियां प्रदान की जा रही हैं। यही नहीं संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को सहायता देने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को पीएचडी के दौरान भी आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने इस सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अल्पसंख्यकों को इनका भरपूर लाभ मिल सके।
बैठक में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी की। इससे पूर्व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने ऊना पहुंचने पर इकबाल सिंह लालपुरा का स्वागत किया और उन्हें माता चिंतपूर्णी की चुनरी भेंट की। उन्होंने जिला ऊना में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।
लालपुरा ने सर्वजोत सिंह बेदी से की मुलाकात
इससे पहले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने सर्वजोत सिंह बेदी से उनके घर जाकर मुलाकात की। लालपुरा ने सर्किट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी बातचीत की। इस अवसर पर समाज सेवी बलतेजिन्दर सिंह खटर, भाजपा नेत्री संतोष सैणी, हरपाल सिंह कोटला, बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, जोगमान सिंह, बलजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, हरभजन सिंह, करनैल सिंह तथा ज्ञान सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी – चुनावी वर्ष में प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम पिछली जयराम सरकार ने किया था : सीएम सुक्खू

 एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी। वेतन तथा पेंशन को पहली तारीख की बजाय क्रमशः...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्न विभागों में व्यापक सुधारों के दिए निर्देश

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 29 मई:- शहर के मेयर श्री सौरभ जोशी ने आज नगर निगम चंडीगढ़ के कमिश्नर अमित कुमार, ज्वाइंट कमिश्नरों, चीफ इंजीनियर तथा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीभी घाटी में बिना पंजीकरण चल रही पर्यटन गतिविधियों पर गिरेगी गाज

पर्यटन व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने किया दो दिवसीय निरीक्षण, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर हुई चर्चा जिम्मेदार पर्यटन का मॉडल बनेगी जीभी घाटी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन के लिए 6 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। बिलासपुर 31 जुलाई: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला बिलासपुर में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को मानदेय आधार पर भरने के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों...
Translate »
error: Content is protected !!